-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Pm Narendra Modi Will Inaugurate Waves Summit Today Amitabh Bachchan Shahrukh Will Present
WAVES Summit: आज नई मीडिया क्रांति का आगाज करेंगे पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत कई बड़े स्टार्स होंगे शामिल
- Written By: प्रिया जैस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1 मई को मुंबई दौरे पर है। पीएम मोदी आज मुंबई में आयोजित 4 दिवसीय विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान राजनेताओं समेत फिल्म जगत के भी सितारे मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी वेव्स समिट का करेंगे उद्घाटन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुंबई में नई मीडिया क्रांति का आगाज करेंगे। वे बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का उद्घाटन करेंगे। यह समिट 1 से 4 मई तक आयोजित किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 5 बजे तक इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहेंगे।
देश – विदेश से जुड़ेंगे मीडिया के दिग्गज इस समिट में पहुंचेंगे। वेव्स समिट में देश विदेश से मीडिया के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। इस कार्यक्रम में करीब 130 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। भारत पहली बार इतने सारे देशों के साथ मिलकर मीडिया के विषय पर चर्चा करेगा। इस दौरान पीएम मोदी ग्लोबल मीडिया से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे।
वे ‘भारत में सृजन, विश्व के लिए सृजन’ थीम के साथ देश को ग्लोबल मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने के तौर पर पेश करेंगे। इस समिट की थीम दावोस में आयोजित होने वाले विश्व आर्थिक मंच की बैठक की तर्ज पर तैयार की गई है। इस समिट में एआई तकनीक से बनी रामायण का प्रदर्शन आकर्षण का ख़ास केंद्र होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Navabharat Nishanebaaz: मंदिर में हुई चढ़ावे की चोरी, हो-हल्ला करे वो हिंदू विरोधी
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
अमिताभ व शाहरुख समेत कई बड़े स्टार्स होंगे शामिल
इस सम्मेलन में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा रजनीकांत, शाहरुख खान मोहनलाल, हेमा मालिनी और चिरंजीवी जैसे कई बड़े सितारे भी भाग ले रहे हैं। इन सभी दिग्गज कलाकारों के साथ भी पीएम मोदी भी संवाद साधेंगे।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
क्या है वेव्स समिट का एजेंडा
डिजिटल युग में प्रसारण को रेगुलेट करना, ऑडियो-विजुअल कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कॉपीराइट, मीडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की इस्तेमाल, इस आयोजन में 10,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 निर्माता, 300 से अधिक कंपनियां और 350 से अधिक स्टार्टअप शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन में 42 पूर्ण सत्र, 39 ब्रेकआउट सत्र और 32 मास्टर क्लासेस आयोजित होंगे, जिनमें प्रसारण, इन्फोटेनमेंट, एवीजीसी-एक्सआर, फिल्म और डिजिटल मीडिया सहित विविध क्षेत्र पर चर्चा होगी।
Pm narendra modi will inaugurate waves summit today amitabh bachchan shahrukh will present
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Broom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMनर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMHormuz Attacks: होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित
Jul 08, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM













