-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Now Cashless Treatment In Municipal Hospitals Patients Will Directly Get National And State Health Benefits
BMC अस्पतालों में अब कैशलेस इलाज, मरीजों को सीधे मिलेगा राष्ट्रीय और राज्य स्वास्थ्य लाभ
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: मनपा अस्पतालों में IPHSAS प्रणाली लागू, मरीजों को कैशलेस इलाज और केंद्र-राज्य की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। अस्पतालों में सुविधाएं तेज और पारदर्शी होंगी।

बीएमसी अस्पतालों में कैशलेस इलाज (pic credit; social media)
Cashless treatment in BMC hospitals: बीएमसी ने नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब मनपा के अंतर्गत आने वाले प्रमुख और उपनगरीय अस्पतालों में इंटिग्रेटेड पेशंट्स हेल्थकेअर स्किम असिस्टन्स (IPHSAS) प्रणाली लागू की जा रही है।
इस प्रणाली के माध्यम से मरीज अब विभिन्न केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे और कैशलेस तरीके से उठा पाएंगे। पहले मरीज आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना और महात्मा ज्योतिबा फुले जनआरोग्य योजना के तहत सेवाएं ले पा रहे थे। नई प्रणाली के तहत अब उन्हें राष्ट्रीय आरोग्य निधि, हेल्थ मिनिस्टर डिस्क्रनिशरी ग्रांट, कर्मचारी राज्य विमा योजना और अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।
मनपा अधिकारियों ने बताया कि IPHSAS प्रणाली से मरीजों को अस्पताल में लंबी प्रक्रियाओं से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। मरीज सीधे अस्पताल में पहुंचकर अपने पहचान पत्र और योजना कार्ड के जरिए कैशलेस इलाज का लाभ उठा सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि अस्पताल में भीड़ और कागजी कार्यवाही में भी कमी आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
देवली में नमो उद्यान भूमि विवाद, जिलाधिकारी ने बहुमत से पारित प्रस्ताव किया निरस्त
भंडारा में डिजिटल खेती की क्रांति, 71 हजार से अधिक किसानों ने अपनाया महाविस्तार ऐप
भारतीय पासपोर्ट हुआ और सुरक्षित, 1.47 करोड़ से अधिक चिप-युक्त पासपोर्ट जारी, 27 देशों में वीजा-फ्री एंट्री
अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा अन्नदाता…चंद्रपुर में किसानों की कृषि सामान पर 50% सब्सिडी की मांग
इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदो की भरमार, PHC में स्वास्थ्य कर्मियों के 250 पद रिक्त
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह प्रणाली विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित होगी। मरीजों को इलाज के दौरान किसी प्रकार का आर्थिक दबाव नहीं झेलना पड़ेगा और आवश्यक दवाओं और टेस्ट का लाभ तुरंत मिल सकेगा।
मनपा आयुक्त ने कहा कि शहर के अस्पतालों में यह प्रणाली शीघ्र पूरी तरह लागू कर दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य लाभ योजनाओं की जानकारी रखें और सुविधा का सही इस्तेमाल करें। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी अस्पताल स्टाफ को नई प्रणाली के प्रशिक्षण से लैस किया जाए ताकि मरीजों को निर्बाध सेवाएं मिलें।
IPHSAS प्रणाली के लागू होने से मुंबई शहर के लाखों नागरिकों को कैशलेस और सहज स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। यह कदम मनपा की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम पहल है।
Now cashless treatment in municipal hospitals patients will directly get national and state health benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वीडियो: कैफे टेबल पर हत्या की प्लानिंग, एक दूसरे के कान में फुसफुसाते नजर आए सिया गोयल और चेतन चौधरी
Jun 25, 2026 | 04:59 PMसुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी
Jun 25, 2026 | 04:53 PMIndian Silk Sarees: बनारसी से कांजीवरम तक, हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 10 शाही सिल्क साड़ियां
Jun 25, 2026 | 04:41 PM‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी
Jun 25, 2026 | 04:31 PMदेवली में नमो उद्यान भूमि विवाद, जिलाधिकारी ने बहुमत से पारित प्रस्ताव किया निरस्त
Jun 25, 2026 | 04:30 PMभंडारा में डिजिटल खेती की क्रांति, 71 हजार से अधिक किसानों ने अपनाया महाविस्तार ऐप
Jun 25, 2026 | 04:28 PMनागपुर: नितिन तिवारी की अगुवाई में बड़ा सियासी उलटफेर; 300 श्रमिकों ने ली शिवसेना की सदस्यता
Jun 25, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM












