भारतीय पासपोर्ट हुआ और सुरक्षित, 1.47 करोड़ से अधिक चिप-युक्त पासपोर्ट जारी, 27 देशों में वीजा-फ्री एंट्री

Mumbai Passport News: भारतीय पासपोर्ट दिवस पर खुलासा: देश में अब तक 1.47 करोड़ चिप युक्त सुरक्षित पासपोर्ट जारी किए गए। भारतीय पासपोर्ट धारकों को 27 देशों में वीजा मुक्त प्रवेश की सुविधा है।
Over 1.47 crore chip-embedded e-passports have been issued in India so far. Manufactured at Nashik ISP, these passports offer visa-free entry to 27 countries.
पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai Passport India 2026: देश में नए सभी पासपोर्ट चिप के साथ मिल रहे हैं। जिस सभी पासपोर्ट को पहले से अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हुए वैश्विक स्तर के मानक वाला बनाया जा सके। जब से देश में चिप युक्त पासपोर्ट मिलने शुरू हुए हैं। उस समय से अब तक करीब 1.47 करोड़ लोगों को चिप युक्त पासपोर्ट प्रदान जारी किये गए हैं। नासिक का आईएसपी मिंट इस दिशा में बढ़िया काम कर रहा है। इसकी खासियत यह है कि व्यक्ति की सभी सूचनाएं चिप में होती है, जिससे दुनिया के किसी भी देश में जाने पर इमीग्रेशन पर मशीन से चिप को पढ़ा जाता है। इससे बहुत कम समय में इमीग्रेशन गेट पास किया जाता है।

साथ ही, इमीग्रेशन अधिकारी को यह भरोसा भी होता है कि चिप में छेड़छाड़ की संभावना न्यूनतम है। इस वजह से अधिकारी को बहुत अधिक शंका या चिंता भी नहीं होती है। चिप में क्योंकि व्यक्ति की सभी सूचनाएं होती है, इस वजह से सरकार ने किसी निजी कंपनी की जगह भारत में चिप आपूर्ति का कार्य इंडियन सिक्योरिटी प्रेस को दिया है, जो उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। बुधवार को भारतीय पासपोर्ट दिवस के अवसर पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में इस समय तीस लोकसभा क्षेत्रों को

छोड़कर अन्य सभी लोकसभा क्षेत्र में कम से कम एक पासपोर्ट कार्यालय या पासपोर्ट सेवा केंद्र जरूर है। जिन तीस लोकसभा क्षेत्रों में इस समय पासपोर्ट कार्यालय या पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं हैं। इनमें से 10 में इसी साल इनकी शुरूआत हो जाएगी। कई लोकसभा क्षेत्र में वहां पर आने वाले आवेदनों की संख्या के आधार पर एक से अधिक पासपोर्ट कार्यालय या सेवा केंद्र कार्य करते हैं।

27 देशों में वीजा मुक्त प्रवेश की है सुविधा

यह एक ट्रैवल दस्तावेज है। इस समय भारतीय पासपोर्ट पर 27 देश में वीजा मुक्त प्रवेश की सुविधा है। जबकि दुनिया के 47 देश में भारतीय पासपोर्ट धारकों को वहां पहुंचने पर वीजा मिल जाता है। जबकि 66 देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ई-वीजा की सुविधा दी हुई है।

इसका यह मतलब है कि दुनिया के आधे से अधिक देश में भारतीय पासपोर्ट धारकों का आना-जाना निर्बाध और सहूलियत से भरा है। भारत ने करीब दो दर्जन से अधिक देशों के साथ मोबिलिटी एग्रीमेंट किया है, जिससे भारतीय वहां जाकर कार्य कर सकते हैं। उनको इसके लिए समस्त जानकारी देने के लिए विशेष हेल्पलाइन डेस्क भी स्थापित किये गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com