- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ncp Mla Jitendra Awhads Troubles Increase
NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड की बढ़ी मुसीबतें, 2018 के एक मामले में HC ने दिया सुनवाई का आदेश
हिंदू टास्क फोर्स के संस्थापक एड. खुश खंडेलवाल द्वारा राकांपा के विधायक जितेन्द्र आव्हाड के विरुद्ध दायर याचिका को स्वीकार करते हुए मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सारंग कोतवाल की खंडपीठ ने सुनवाई का आदेश दिया है।
- Written By: आकाश मसने

विधायक जितेंद्र आव्हाड (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: हिंदू टास्क फोर्स के संस्थापक एड. खुश खंडेलवाल द्वारा राकांपा के विधायक जितेन्द्र आव्हाड के विरुद्ध दायर याचिका को स्वीकार करते हुए मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सारंग कोतवाल की खंडपीठ ने सुनवाई का आदेश दिया है। जिससे राकांपा के विधायक आव्हाड की मुसीबतें बढ़ सकती है। यह पूरा मामला वर्ष 2018 का है।
दरअसल अगस्त 2018 में मुंबई एटीएस ने नालासोपारा से गौरक्षक वैभव राउत को गिरफ्तार कर वहां से देशी बम बरामद था। इस मामले की जांच के दौरान आव्हाड ने एक वीडियो बनाकर बिना किसी सबूत के दो समाज में द्वेष पैदा करने वाले बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वैभव राउत मराठा मोर्चा में बम फोड़ने वाला था। जबकि एटीएस ने अपनी जांच या चार्ज शीट में कही भी यह दावा नहीं किया था। हालांकि राउत को बाद में जमानत भी मिल गई थी।
यह भी पढ़ें:– नांदगांव विधानसभा सीट: सबका साथ विकास के तर्ज पर हर पार्टी चख चुकी है जीत का स्वाद, लेकिन BJP का ही नहीं खुला खाता
सम्बंधित ख़बरें
Bombay High Court समिति की रिपोर्ट, मुंबई में वाहन प्रदूषण पर सख्त कदमों की सिफारिश
किचन में जाने से पत्नी को रोकना मानसिक क्रूरता है, बॉम्बे हाई कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा? जानें पूरा मामला
सुनेत्रा पवार को रुपाली चाकणकर से है खतरा? खरात मामले की जांच कर रही SIT को मिली शिकायत, मचा सियासी हड़कंप
अजित पवार विमान हादसा: ‘ब्लैक बॉक्स’ का सच दबा रही सरकार? अमोल मिटकरी का ‘जस्टिस फॉर दादा’ आंदोलन का ऐलान
उनके बयान के खिलाफ एड. खंडेलवाल ने भाईंदर पुलिस थाने में विधायक आव्हाड के विरुद्ध आईपीएस की धारा 153(A) व 505 (2) के तहत अपराध दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने खंडेलवाल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की थी। इसके बाद खंडेलवाल ने न्यायिक मजिस्ट्रेट ठाणे में फौजदारी केस दायर किया था।
तत्कालीन न्यायिक मजिस्ट्रेट ने खंडेलवाल द्वारा पेन ड्राइव में दिए आव्हाड के वीडियो बयान को नवंबर 2019 में कोर्ट में सुनकर यह माना की आव्हाड द्वारा दिया गया बयान प्रथम दृष्टि आईपीसी की धारा 153(A) व 505 (2) के तहत संगेय अपराध है, लेकिन क्षेत्राधिकार के आधार पर मजिस्ट्रेट ने एफआईआर का निर्देश देने से मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें:– पीएम मोदी और चंद्रचूड़ की मुलाकात पर बिफरे संजय राउत, बोले- इन मामलों से खुद को अलग करें CJI
न्यायिक मजिस्ट्रेट को पुनः सुनवाई करने का आदेश
तब खंडेलवाल ने न्यायिक मजिस्ट्रेट ठाणे के आदेश को मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुनौती दी थी। खंडेलवाल ने बताया की मुंबई उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया है। साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट ठाणे के आदेश को खारिज करते हुए खंडेलवाल की जितेंद्र आव्हाड के विरुद्ध एफआईआर की मांग पर न्यायिक मजिस्ट्रेट को पुनः सुनवाई करने का आदेश दिया है।
Ncp mla jitendra awhads troubles increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














