-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sanjay Raut Upset On The Meeting Of Pm Modi And Chandrachud
पीएम मोदी और चंद्रचूड़ की मुलाकात पर बिफरे संजय राउत, बोले- इन मामलों से खुद को अलग करें CJI
- Written By: आकाश मसने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के आवास पर गणपति पूजा समारोह में शामिल होने को लेकर विपक्षी पार्टियों ने नेता प्रधानमंत्री पर हमलावर हैं। विपक्षी पार्टियां इसके बाद सीजेआई चंद्रचूड़ की निष्ठा पर भी सवाल उठा रहे हैं।

संजय राउत (साेर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के आवास पर गणपति पूजा समारोह में शामिल होने को लेकर विपक्षी पार्टियों ने नेता प्रधानमंत्री पर हमलावर हैं। विपक्षी पार्टियां इसके बाद सीजेआई चंद्रचूड़ की निष्ठा पर भी सवाल उठा रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का सीजेआई के घर निजी कार्यक्रम में जाना संदेश पैदा करता है। इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सीजेआई पर निशाना साधते हुए। उन्हें शिवसेना और एनसीपी से जुड़ें मामलों में सुनवाई से अलग होने की मांग की है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ शिवसेना और एनसीपी विधायकों से संबंधित अयोग्यता याचिकाओं की सुनवाई से खुद को अलग कर लेना चाहिए। राज्यसभा सदस्य राउत ने यह मांग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के आवास पर गणपति पूजा समारोह में शामिल होने को लेकर उठे विवाद के बीच की है।
यह भी पढ़ें:– बीजेपी का मिशन विदर्भ, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले अकोला, वाशिम, बुलढाणा के दौरे पर
सम्बंधित ख़बरें
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
राउत ने संवाददाताओं से कहा कि जब “संविधान के रक्षक नेताओं से मिलते हैं” तो लोगों के मन में संदेह पैदा होता है। उन्होंने कहा “भारत के प्रधान न्यायाधीश को खुद को मामलों की सुनवाई से अलग कर लेना चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री के साथ उनके संबंध सामने आ चुके हैं। क्या वह हमें न्याय दे सकते हैं?”
उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) और एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना कानूनी विवाद में उलझी हुई है और बाल ठाकरे द्वारा स्थापित पार्टी में विभाजन के बाद यह मामला उच्चतम न्यायालय में है। राउत ने कहा कि “हमारा मामला प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ के समक्ष है। हमें संदेह है कि क्या हमें न्याय मिलेगा या नहीं, क्योंकि केंद्र हमारे मामले में एक पक्ष है और केंद्र सरकार का नेतृत्व प्रधानमंत्री कर रहे हैं।”
राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र में तीन साल से एक “अवैध सरकार” सत्ता में है, जबकि भारत के प्रधान न्यायाधीश पद पर चंद्रचूड़ जैसे व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि “सीजेआई ने कई बार कहा है कि सरकार असंवैधानिक है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई फैसला नहीं दिया गया है, जबकि वह जल्दी ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसके बीच, प्रधानमंत्री उनके आवास पर गए।”
यह भी पढ़ें:– प्रिया हत्याकांड में नागपुर पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, जानिए क्या है UK कनेक्शन?
प्रधानमंत्री मोदी गणेश उत्सव के अवसर पर बुधवार को न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के आवास गए और पूजा-अर्चना की।राउत ने आश्चर्य जताया कि क्या प्रधानमंत्री का चंद्रचूड़ के आवास पर जाना संवैधानिक मानदंडों और प्रोटोकॉल के अनुसार था। उन्होंने दावा किया कि यह संदेह और मजबूत हो गया है कि “सरकार को बचाने या राकांपा और शिवसेना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए कुछ हो रहा है, और ऐसा करते समय न्यायपालिका की मदद ली जा रही है।” शरद पवार द्वारा स्थापित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में पिछले साल हुआ विभाजन का मामला भी उच्चतम न्यायालय में है।
Sanjay raut upset on the meeting of pm modi and chandrachud
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले
Aug 10, 2026 | 06:47 AMनागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
Aug 10, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














