-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bombay High Court Rebukes Fda Action Over Amazon Warehouse License Suspension
FDA तलवार से मच्छर मारने की कोशिश कर रही; Amazon के लाइसेंस निलंबन पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Bombay High Court Rebukes FDA: भिवंडी वेयरहाउस पर FDA की कार्रवाई को लेकर हाईकोर्ट ने एजेंसी को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि नियम लागू करते समय कानूनी प्रक्रिया और कार्रवाई का अनुपात जरूरी है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार (सोर्स: AI)
HC Rebukes FDA action Over Amazon: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की ओर से Amazon Retail India के भिवंडी स्थित वेयरहाउस पर की गई कार्रवाई अब बॉम्बे हाईकोर्ट की निगरानी में है।
शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने FDA की कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाते हुए स्पष्ट किया कि नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है, लेकिन कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया और परिस्थितियों के अनुरूप होनी चाहिए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखाड की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की।
कोर्ट ने FDA को दी नसीहत
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने FDA के रवैये पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नियमों को सख्ती से लागू करने के प्रयास में एजेंसी जरूरत से ज्यादा कठोर कार्रवाई कर रही है। अदालत ने सवाल किया कि क्या हर मामले में किसी प्रतिष्ठान को बंद करना ही समाधान है। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि FDA ‘मच्छर मारने के लिए तलवार चला रहा है’।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया बाजार समिति में अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, सभापति-उपसभापति के खिलाफ लामबंद हुए 13 संचालक
विदर्भ जिनिंग आग मामले में महावितरण को झटका, कोर्ट के आदेश पर कार्यालय का सामान कुर्क
गणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए MSRTC चलाएगा 5,220 स्पेशल ST बसें, समूह बुकिंग पर मिलेगी 100% तक छूट
रवि राणा के टिकट काटने वाले बयान से भाजपा में बढ़ी नाराजगी, राजेश वानखड़े बोले- दखलअंदाजी बंद करें
अदालत ने एजेंसी को सलाह दी कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई जरूर की जाए, लेकिन वह व्यवस्थित तरीके से और कानून के दायरे में रहकर होनी चाहिए। इस टिप्पणी के बाद मामले में FDA की कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल और गंभीर हो गए हैं।
यह भी पढ़ेः- दुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च
Amazon ने कार्रवाई को दी चुनौती
Amazon Retail India ने FDA की कार्रवाई को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। FDA का आरोप है कि कंपनी का भिवंडी वेयरहाउस नष्ट किए जाने वाले एक्सपायर्ड खाद्य उत्पादों को बाजार में भेज रहा था। कंपनी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकटेश धोंड ने अदालत को बताया कि FDA अधिकारियों ने 24 जून को वेयरहाउस का निरीक्षण किया था और इसके अगले ही दिन लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
Amazon का दावा है कि कार्रवाई से पहले उसे कोई सुधार नोटिस जारी नहीं किया गया था। अब हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान FDA की कार्रवाई की वैधानिक प्रक्रिया और उसके अनुपात पर विचार किया जा रहा है।
Bombay high court rebukes fda action over amazon warehouse license suspension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया बाजार समिति में अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, सभापति-उपसभापति के खिलाफ लामबंद हुए 13 संचालक
Aug 08, 2026 | 02:23 PMKaisi Yeh Yaariyaan की मुक्ति ने रचायी शादी, KKR के रमनदीप सिंह संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें
Aug 08, 2026 | 02:21 PMमुझे उल्लू बनाया गया… एक्शन सीन को लेकर खोला राज, धमाल 4 के मेकर्स पर संजीदा शेख का तंज
Aug 08, 2026 | 02:08 PMविदर्भ जिनिंग आग मामले में महावितरण को झटका, कोर्ट के आदेश पर कार्यालय का सामान कुर्क
Aug 08, 2026 | 02:08 PMगणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए MSRTC चलाएगा 5,220 स्पेशल ST बसें, समूह बुकिंग पर मिलेगी 100% तक छूट
Aug 08, 2026 | 01:58 PMरवि राणा के टिकट काटने वाले बयान से भाजपा में बढ़ी नाराजगी, राजेश वानखड़े बोले- दखलअंदाजी बंद करें
Aug 08, 2026 | 01:49 PMFDA तलवार से मच्छर मारने की कोशिश कर रही; Amazon के लाइसेंस निलंबन पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
Aug 08, 2026 | 01:47 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM










