लॉस एंजिल्स में छाया 'द ब्लफ' का जादू, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की रोमांटिक केमिस्ट्री वायरल

Nick Jonas-Priyanka Chopra Red Carpet: द ब्लफ का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजिल्स में हुआ, जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की केमिस्ट्री ने सुर्खियां बटोरीं। फिल्म 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
The Bluff world premiere Los Angeles Priyanka Chopra and Nick Jonas Red Carpet
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

The Bluff World Premiere Los Angeles: हॉलीवुड और बॉलीवुड के ग्लैमरस सितारों की मौजूदगी में फिल्म 'द ब्लफ' का वर्ल्ड प्रीमियर 17 फरवरी 2026 को लॉस एंजिल्स में शानदार अंदाज में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास अपने पति और सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का स्टाइलिश और रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है।

प्रीमियर से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक क्लिप में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस को प्यार से किस करती नजर आती हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ पोज देती दिखाई दे रही है। रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा का दमदार लुक और आत्मविश्वास देखने लायक था।

द ब्लफ के स्टार कास्ट

‘द ब्लफ’ का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। यह एक पीरियड एक्शन-थ्रिलर है, जिसकी कहानी 19वीं सदी के कैरेबियन बैकग्राउंड पर आधारित है। ‘द ब्लफ’ में प्रियंका चोपड़ा एक पूर्व समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अपने हिंसक अतीत का सामना करती है। प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म में कार्ल अर्बन और इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

द ब्लफ कब होगा रिलीज

‘द ब्लफ’ 25 फरवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ‘द ब्लफ’ को लेकर पहले से ही काफी उत्सुकता थी, लेकिन वर्ल्ड प्रीमियर के बाद दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। प्रियंका चोपड़ा जोनस लंबे समय से इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। इस फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर एक दमदार, एक्शन से भरपूर किरदार में नजर आने वाली हैं।

प्रियंका और निक की केमिस्ट्री

रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की केमिस्ट्री ने यह साफ कर दिया कि दोनों न सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ में, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम हैं। अब सभी की निगाहें 25 फरवरी पर टिकी हैं, जब ‘द ब्लफ’ ओटीटी पर दर्शकों के सामने आएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com