

AI in a Box India: अब AI इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत की दो कंपनियां Erinox AI और KOGO ने मिलकर एक नया सिस्टम पेश किया है, जिसे "AI in a Box" कहा जा रहा है। यह एक ऐसी मशीन है जो ऑफिस के अंदर ही AI की पूरी ताकत उपलब्ध कराती है वो भी बिना इंटरनेट कनेक्शन के। इसकी शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
अब तक कंपनियां ChatGPT या Gemini जैसे क्लाउड-आधारित AI टूल्स का इस्तेमाल करती थीं, जिनमें डाटा इंटरनेट के जरिए बाहरी सर्वर पर जाता है। इससे गोपनीय जानकारी के लीक होने का खतरा बना रहता है। लेकिन इस नए AI बॉक्स में पूरा सिस्टम ऑफिस के अंदर ही इंस्टॉल होगा। यानी डाटा कहीं बाहर नहीं जाएगा और किसी बाहरी सर्वर पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। आप इससे वैसे ही बातचीत कर सकेंगे जैसे किसी बड़े AI चैटबॉट से करते हैं।
इस मशीन में शक्तिशाली चिप्स पहले से लगे होते हैं, जिनमें AI का पूरा मॉडल और डाटा स्टोर रहता है। यानी AI का दिमाग इसी बॉक्स में मौजूद है। सारी प्रोसेसिंग लोकल स्तर पर होती है, जिससे डाटा लीक का खतरा लगभग खत्म हो जाता है।
आज कंपनियां AI को ग्राहक डाटा, बैंक रिकॉर्ड और मेडिकल रिपोर्ट जैसी संवेदनशील जानकारी देती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 88% कंपनियां बाहरी AI सिस्टम से सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, जबकि 95% AI प्रोजेक्ट्स प्राइवेसी कारणों से सफल नहीं हो पाए। ऐसे में यह नया सिस्टम उन संस्थानों के लिए बड़ी राहत बन सकता है, जहां डाटा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस प्राइवेट AI बॉक्स में चार प्रमुख हिस्से शामिल हैं:
यह तकनीक खासकर उन संस्थानों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है, जो AI की ताकत चाहते हैं लेकिन डाटा सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहते।