‘मैं इसे मैनिफेस्ट कर रहा हूं...’ युवराज सिंह की बायोपिक में रोल निभाने को बेकरार हैं सिद्धांत चतुर्वेदी

Siddhant Chaturvedi Debut Film: ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन के बीच सिद्धांत चतुर्वेदी ने युवराज सिंह की बायोपिक में काम करने की ख्वाहिश जताई। बोले कि उनकी जिंदगी प्रेरणा से भरी है।
Siddhant Chaturvedi Biopic Film For Yuvraj Singh
सिद्धांत चतुवेर्दी और युवराज सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Siddhant Chaturvedi To Role Yuvraj Singh Biopic Film: अपनी आगामी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर सुर्खियों में चल रहे अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बार फिर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का जिक्र किया है। क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धांत आज भी उस खेल से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह की बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर की है।

सिद्धांत ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत क्रिकेट-आधारित वेब सीरीज इनसाइड एज से की थी, जिसमें उन्होंने ग्लैमर और विवादों से भरी क्रिकेट की दुनिया को प्रभावशाली ढंग से पेश किया। इस शो ने उन्हें पहचान दिलाई और दर्शकों के बीच मजबूत जगह बनाई। अब एक बार फिर वे क्रिकेट की पिच पर लौटने का सपना देख रहे हैं लेकिन इस बार एक बायोपिक के जरिए।

युवराज सिंह की बायोपिक में सिद्धांत ने जताई इच्छा

हालिया बातचीत में सिद्धांत ने कहा कि वह साल 2019 से युवराज सिंह की बायोपिक में काम करने की बात कहते आ रहे हैं और आज भी इसे “मैनिफेस्ट” कर रहे हैं। उनके मुताबिक, युवराज की जिंदगी किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं रही। मैदान पर शानदार प्रदर्शन से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीतने तक, उनकी यात्रा प्रेरणादायक है। सिद्धांत ने बताया कि उन्हें युवराज सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर के तौर पर नहीं, बल्कि एक मजबूत और जुझारू इंसान के रूप में भी बेहद पसंद हैं।

सिद्धांत का मानना है कि युवराज सिंह की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई जानी चाहिए ताकि दुनिया उनके संघर्ष, जुनून और जज़्बे को करीब से समझ सके। उनके फैंस भी इस इच्छा का समर्थन कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें इस किरदार के लिए “परफेक्ट चॉइस” बता रहे हैं।

जल्द इस फिल्म में एक्टर आएंगे नजर

बायोपिक की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही दिग्गज फिल्ममेकर वी. शांताराम पर आधारित एक महत्वाकांक्षी फिल्म में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद उन्हें दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

ऐसे में यह साफ है कि सिद्धांत अपने करियर में वास्तविक और प्रेरक कहानियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। अगर भविष्य में युवराज सिंह की बायोपिक बनती है, तो भावनात्मक गहराई और स्टार प्रेजेंस के चलते सिद्धांत चतुर्वेदी इस भूमिका के लिए मजबूत दावेदार साबित हो सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com