दतिया उपचुनाव: 10वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 10,842 वोट पहुंची, भोपाल कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू

Congress Ghanshyam Singh Lead : दतिया उपचुनाव की मतगणना के 10वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 10,842 वोटों से आगे हैं। बढ़त के बाद भोपाल कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है।
Datia By Election Counting Updates
भोपाल कांग्रेस में मनाया जा रहा जश्न(फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Datia By Election Round 10 Result : दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस अब निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ती नजर आ रही है। 10वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से 10,842 वोटों से आगे चल रहे हैं। लगातार बढ़ती बढ़त के बीच कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल है। भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा दतिया पहुंच गए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि घनश्याम सिंह की जीत अब लगभग तय है और भाजपा का पूरा चुनावी गणित फेल हो चुका है।

10 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे घनश्याम

पीसी शर्मा ने कहा कि शुरुआती राउंड में भाजपा की बढ़त स्वाभाविक थी, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, कांग्रेस के पक्ष में अंडरकरंट सामने आता गया। उन्होंने कहा, “जिस तरह का अंडरकरंट घनश्याम सिंह और कांग्रेस के पक्ष में था, उसी हिसाब से बढ़त लगातार बढ़ रही है। अब मानकर चलिए कि घनश्याम सिंह 10 हजार से अधिक वोटों से जीतेंगे।”

फेल हुई भाजपा की रणनीति

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तीसरी पार्टी को समर्थन देकर कांग्रेस के वोट काटने की रणनीति बनाई थी, लेकिन वह पूरी तरह विफल रही। पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद थी कि जीत का अंतर 25 हजार वोट तक पहुंच सकता था, लेकिन तीसरे उम्मीदवार, शासन-प्रशासन के कथित दुरुपयोग और अन्य कारणों से अंतर कुछ कम हुआ। उन्होंने कहा, “भितरघात, षड्यंत्र और प्रशासनिक दबाव के बावजूद जनता सबसे बड़ी होती है। जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। भाजपा का पूरा गणित फेल हो गया है।”

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा

घनश्याम सिंह की जीत तय

पीसी शर्मा ने दावा किया कि अगले राउंड में बढ़त और मजबूत होगी और कांग्रेस की लीड ऐसी स्थिति में पहुंच जाएगी, जिसे पलटना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा, “जो होना था, वह हो चुका है। अब यह तय है कि कुंवर घनश्याम सिंह भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं।”

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com