Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नालासोपारा के पूर्व नगरसेवक ढगे भाजपा में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने किया स्वागत

Rajesh Dhage Joins BJP:नालासोपारा के पूर्व नगरसेवक राजेश ढगे सहित कई पूर्व महिला नगरसेविकाएं और सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए, जहां प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने उन्हें स्वागत किया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 03, 2025 | 09:18 PM

नालासोपारा के पूर्व नगरसेवक ढगे भाजपा में शामिल

Follow Us
Close
Follow Us:

Nalasopara Politics: नालासोपारा के पूर्व नगरसेवक राजेश ढगे बुधवार को जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष रसिका ढगे, तीन पूर्व महिला नगरसेविकाओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजन नाईक, जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटील, मुख्यालय प्रभारी रविंद्र अनासपुरे, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील और मनोज बारोट आदि उपस्थित रहे।

प्रदेशाध्यक्ष चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘गतिशील और पारदर्शी’ नेतृत्व पर विश्वास रखते हुए क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से सभी ने भाजपा में प्रवेश किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी इनकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

भावनात्मक अपीलों के बहकावे में न आएं

चव्हाण ने कहा कि केंद्र, राज्य और महापालिका में समान विचारधारा की सरकार होने से विकास तेजी से संभव होता है। वसई-विरार में यातायात समस्या समाधान हेतु कोस्टल रोड को विरार तक लाने का काम केवल मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुती सरकार ही कर सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि भावनात्मक अपीलों के बहकावे में न आएं और इस महापालिका का नेतृत्व फडणवीस को सौंपें।

दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान अनिवार्य

विधायक राजन नाईक ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री फडणवीस जैसा भरोसेमंद नेतृत्व आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अब तक चार रेलवे ओवरब्रिज, रिंग रोड, सड़कों का कांक्रीटीकरण और कई अन्य विकास कार्यों के लिए सरकार ने पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुभवी कार्यकर्ताओं के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और सभी का सम्मान बनाए रखा जाएगा।

ये भी पढ़े: तहसीलों को विकास की प्रतीक्षा, धान-वन-मैगनीज आधारित उद्योगों से मिल सकती है नई पहचान

भाजपा में शामिल हुए प्रमुख चेहरे

पार्टी में शामिल होने वालों में युवा विकास आघाड़ी के मिलिंद सासवडकर, पूर्व महिला नगरसेविका सुषमा दिवेकर, पूर्व परिवहन सभापति कल्पक पाटील, वार्ड अध्यक्ष प्रतिभा वर्तक, पूर्व महिला नगरसेविका ज्योति राउत, पूर्व महिला नगरसेविका एडवोकेट माया चौधरी, विनीत जैन, स्वामी समर्थ मठ बोलिंज के राजेश राउत, वसई-विरार जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मेहुल मोने, दिव्या सोलंकी, श्रद्धा भोसले, वार्ड अध्यक्ष संतोष मेरतिया आदि शामिल हैं।

Nallasopara rajesh dhage joins bjp vasai virar politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2025 | 09:18 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Ravindra Chavan

सम्बंधित ख़बरें

1

60,000 छात्राओं को हर महीने 4.2 लाख मुफ्त सेनेटरी पैड, सांसद पीयूष गोयल की सराहनीय पहल

2

कांदिवली पूर्व में 36 मंजिला इमारत की 28वीं मंजिल पर भीषण आग, दमकल विभाग मौके पर

3

मनपा-जेडपी चुनाव पर फिर ग्रहण, ईसी के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे ओबीसी

4

ईवीएम सुरक्षा बनी सिरदर्द, मतदान के बाद कई जगहों पर हंगामा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.