-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Water Theft Racket Busted In Powai Filter Pada Area
मुंबई में पानी चोरी का बड़ा खुलासा, पवई के फिल्टर पाड़ा में रोजाना हजारों लीटर पानी की अवैध निकासी
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai Water Theft Racket: मुंबई में जल संकट के बीच पवई के फिल्टर पाड़ा इलाके में बड़े पैमाने पर पानी चोरी का मामला सामने आया है। बीएमसी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कनेक्शन काटे गए।

मुंबई पानी चोरी रैकेट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Water Theft Racket Busted in Powai: एक ओर मुंबईवासी गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं और प्रशासन लगातार पानी की हर बूंद का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पवई के फिल्टर पाड़ा इलाके में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की अवैध चोरी किए जाने का मामला बीएमसी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सामने आया है।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 20 हजार से लेकर 1 लाख लीटर तक पानी की चोरी होने की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार, फिल्टर पाड़ा स्थित मुख्य जल पाइपलाइन पर अवैध कनेक्शन जोड़कर तथा शक्तिशाली सक्शन पंपों का उपयोग कर पानी की चोरी की जा रही थी।
इस अवैध निकासी के कारण अधिकृत जल कनेक्शन रखने वाले स्थानीय नागरिकों के घरों में पानी की आपूर्ति लगभग ठप हो गई थी। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बीएमसी के जल अभियंता विभाग ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से इलाके में अचानक छापा मारा।
सम्बंधित ख़बरें
तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड
छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे… संभाजीनगर में जनाक्रोश, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन
छापे के दौरान काटे गए अवैध जल कनेक्शन
कार्रवाई के दौरान कई विद्युत सक्शन पंप जब्त किए गए और सभी अवैध जल कनेक्शनों को काट दिया गया। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वॉचडॉग फाउंडेशन के ट्रस्टी एडवोकेट गाँडाके पिमेटा ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मुंबई में जब भी जल संकट उत्पन्न होता है, पानी माफिया सक्रिय हो जाते हैं। फिल्टर पाड़ा की यह घटना मुंबईवासियों के हिस्से के पानी पर डाका डालने के समान है। उनके अनुसार, स्थानीय अधिकारियों और पानी माफिया की मिलीभगत के बिना इस तरह की संगठित चोरी संभव नहीं है।
ये भी पढ़ें :- हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट मालिकों को बड़ी राहत, मेंटेनेंस शुल्क पर ‘स्क्वेयर फीट फॉर्मूला’ खारिज
रैकेट के मास्टरमाइंड को करें गिरफ्तार
- उन्होंने मांग की कि केवल सक्शन पंप जब्त करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया जाना
- उन्होंने कहा कि जब आम नागरिक पानी के लिए परेशान हैं, तब ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस बीच प्रशासन ने भी मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है।
- पानी चोरी करने वाले इस गिरोह के खिलाफ केवल सामान्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बजाय सार्वजनिक संपति को नुकसान से संरक्षण संबंधी कानून के तहत कठोर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
- चूंकि यह अपराध गैर-जमानती श्रेणी में आ सकता है, इसलिए पानी माफिया में हड़कंप मच गया है। बीएमसी की इस कार्रवाई से फिल्टर पाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पानी के दबाव में सुधार होने की उम्मीद है।
- हालांकि, अब प्रशासन के सामने यह बड़ी चुनौती भी है कि मुंबई के अन्य इलाकों में भी कहीं इसी तरह छिपकर पानी की चोरी तो नहीं की जा रही है।
Mumbai water theft racket busted in powai filter pada area
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMजंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM













