मानसून में सड़कें रहेंगी सुरक्षित, बीएमसी ने शुरू की ‘My BMC Road’ शिकायत प्रणाली

मानसून के दौरान गड्ढों की समस्या से निपटने के लिए बीएमसी ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर शिकायतों को हल करने के निर्देश दिए हैं। नागरिक अब ‘My BMC Road’ प्रणाली के जरिए भी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
My BMC Road System News
मुंबई गड्ढा मरम्मत अभियान (सौ. नवभारत )
Updated on

My BMC Road System News: मानसून के दौरान सड़कों पर गड्डों की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बीएमसी ने सड़क विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने कहा है कि सड़कों पर गड्डों से संबंधित प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का 24 घंटे के भीतर निस्तारण किया जाए तथा सभी मरम्मत कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप किए जाएं शुक्रवार को बीएमसी मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मानसून पूर्व तैयारियों और सड़कों की स्थिति का आकलन किया गया।

1,700 किलोमीटर सड़कों का सीमेंटीकरण पूरा

बैठक में बताया गया कि मुंबई में लगभग 1,700 किलोमीटर सड़कों का सीमेंटीकरण पूरा हो चुका है, जबकि शेष सड़कों का कार्य मानसून के बाद पूरा किया जाएगा। इस अभियान के कारण इस वर्ष गड्ड़ों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है और सड़क मरम्मत पर होने वाले खर्च में भी बचत हुई है।

अभिजीत बांगर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बीट के लिए नियुक्त 227 कनिष्ठ अभियंता रोजाना दोपहिया वाहन से अपने क्षेत्र का निरीक्षण करें और शिकायत का इंतजार किए बिना स्वयं गड्डों की पहचान कर उन्हें मास्टिक तकनीक से तत्काल भरवाएं।

'माई BMC मार्ग' प्रणाली शुरू

परिमंडलवार नियुक्त ठेकेदारों के मानवबल, मशीनरी, मास्टिक कुकर व सामग्री की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि किसी भी स्थिति में मरम्मत कार्य में देरी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना सड़कों और दोष दायित्व अवधि (डीएलपी) के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर गड्डों की मरम्मत संबंधित ठेकेदारों को बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के करनी होगी। यदि डीएलपी अवधि के दौरान सडक की गुणवता खराब पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बीएमसी ने 'माई बीएमसी मार्ग शिकायत प्रबंधन प्रणाली भी शुरू की है नागरिक सड़क पर गड्ढे की शिकायत फोटो। सटीक स्थान और अन्य आवश्यक विवरण के साथ दर्ज कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com