अमरावती में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई री-नीट परीक्षा, 91 प्रतिशत विद्यार्थियों की रही उपस्थिति

Amravati Re NEET: अमरावती जिले के 14 केंद्रों पर Re NEET परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। कुल पंजीकृत 4,770 छात्रो में से 4,345 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 425 अनुपस्थित रहे।
NEET Center Security Amravati
री-नीट के लिए अमरावती में एग्जाम सेंटर्स पर कड़ी सुरक्षा (सोर्स - फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Re NEET Center Security Amravati: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (री-नौट) रविवार को जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा लिए कुल 4,770 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,345 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 425 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। के

प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की जांच

प्रशासन एवं परीक्षा प्राधिकरण द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे तथा अभ्यर्थियों की प्रवेश से पूर्व सघन जांच की गई। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली। अभ्यर्थियों और उनके पालकों की सुविधा के लिए केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई और बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।

छात्रों ने बताया संतुलित प्रश्नपत्र

परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताते हुए कहा कि अधिकांश प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप थे। जिसके कारण पर्चा भरने में किसी तरह की परेशानी नहीं पहुंची। वही कुछ विद्यार्थियों ने परीक्षा के पूर्व कडी जांच से गुजरने की बात भी कही।

कोई अप्रिय घटना नहीं

परीक्षा अधिकारियों के अनुसार अमरावती जिले में परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। कुल पंजीकृत 4,770 परीक्षार्थियों में से 4,345 ने परीक्षा दी, जिससे उपस्थिति का प्रतिशत लगभग 91.09 रहा, वहीं 425 परीक्षार्थी विभिन्न कारणों से परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, तकनीकी समस्या अथवा अनुशासनहीनता की सूचना नहीं मिली। प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, पुलिस प्रशासन, परीक्षा केंद्र प्रमुखों तथा कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। री-नीट परीक्षा के शांतिपूर्ण और पारदर्शी आयोजन से विद्यार्थियों एवं पालकों में संतोष का वातावरण देखा गया।

नीट परीक्षा केंद्र में रहा कड़ा पुलिस बंदोबस्त

नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए अमरावती शहर पुलिस बल द्वारा परीक्षा केंद्रों पर व्यापक एवं सुरक्षात्मक पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में भारी पुलिस बल उतारा गया।

विशेष शाखा के पुलिस निरीक्षक सुनील चव्हाण ने बताया कि बंदोबस्त के लिए 2 पुलिस उपायुक्त, 2 सहायक पुलिस आयुक्त, 9 पुलिस निरीक्षक, 27 एपीआई, पीएसआई तैनात किए गए थे। इसके अलावा 91 पुलिस कांस्टेबल, 36 महिला पुलिस कांस्टेबल तथा सीआईएसएफ के 30 जवान तैनात किए गए थे।

स्थानीय पुलिस के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को भी मोर्चे पर लगाया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com