2026 में भारत में लॉन्च होंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ola-Ather को मिलेगी कड़ी टक्कर
India EV Market: इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता Vinfast भारत के तेजी से बढ़ते ई-टू व्हीलर बाजार में बड़ी एंट्री की तैयारी में है। कंपनी 2026 से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध करी।
- Written By: सिमरन सिंह
2026 में भारत में लॉन्च होंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ola-Ather को मिलेगी कड़ी टक्कर
Electric scooters to be launched in India in 2026: वियतनाम की प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता Vinfast भारत के तेजी से बढ़ते ई-टू व्हीलर बाजार में बड़ी एंट्री की तैयारी में है। कंपनी 2026 से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। कुछ समय पहले ही Vinfast ने भारत में VF 7 और VF 6 इलेक्ट्रिक SUV पेश की थीं। अब कंपनी टू-व्हीलर सेगमेंट में उतरकर भारतीय EV मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
Vinfast Electric Scooters: भारत में आ सकते हैं ये पावरफुल मॉडल्स
कंपनी वियतनाम में पहले से ही कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेच रही है। इनमें शामिल हैं:
- Feliz
- Klara Neo
- Theon S
- Vero X
- Vento S
- Evo Grand
ये सभी मॉडल्स Vinfast की वियतनाम साइट पर उपलब्ध हैं। हालांकि कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इनमें से कौन से स्कूटर्स भारतीय बाज़ार में लॉन्च होंगे। भारतीय मौसम, सड़क परिस्थितियों और कंज्यूमर इस्तेमाल के अनुसार सभी मॉडल्स की टेस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि भारत में किन मॉडलों को उतारा जाए।
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी ‘स्मार्ट’ सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव
EV मार्केट में सुनामी! मई 2026 में टाटा और महिंद्रा ने गाड़े झंडे, Kia की सेल्स में ऐतिहासिक उछाल
2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका
गोंदिया में बढ़ा ई-वाहनों का क्रेज, जिले की सड़कों पर दौड़ रहे 1,285 इलेक्ट्रिक वाहन
भारतीय EV टू-व्हीलर मार्केट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ऐसे में Vinfast की एंट्री Ola, Ather, TVS और Bajaj जैसी कंपनियों के लिए चुनौती पैदा कर सकती है। इंटरनेशनल ब्रांड के आने से कॉम्पिटिशन बढ़ेगा और कस्टमर्स के पास विकल्प भी पहले से काफी अधिक हो जाएंगे।
कंपनी का उद्देश्य भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत करना और तेजी से बढ़ते EV सेगमेंट में बड़ा हिस्सा हासिल करना है। विशेषज्ञों के अनुसार, Vinfast के मॉडेल्स अगर प्राइसिंग और रेंज में पावरफुल साबित होते हैं, तो यह भारतीय बाजार में गेम चेंजर भी बन सकते हैं।
ये भी पढ़े: विदेश में गाड़ी चलाने का सपना? बिना IDP एक कदम भी नहीं बढ़ेगा, जानें पूरा प्रोसेस!
2 बिलियन डॉलर के मेगा निवेश के साथ शुरू होगा धमाकेदार सफर
Vinfast ने भारत में EV बिजनेस का विस्तार करने के लिए 2 बिलियन डॉलर (लगभग 16,000 करोड़ रुपये) के निवेश की योजना बनाई है। कंपनी तमिलनाडु में अपनी प्रोडक्शन यूनिट तैयार कर चुकी है। इस प्लांट की क्षमता सालाना 50,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण की है। इससे कंपनी को स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन और प्रतिस्पर्धी प्राइसिंग बनाए रखने में मदद मिलेगी।
कुल मिलाकर, Vinfast की एंट्री भारत के ई-टू व्हीलर बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है और ग्राहकों के लिए नई टेक्नोलॉजी, बेहतर रेंज और अधिक विकल्पों के द्वार खोलेगी।
