-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Orange Gate To Marine Drive Tunnel Mumbai First Urban Underground Road Project Update
देश की पहली अर्बन टनल: ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव का सफर अब सिर्फ 15-20 मिनट में, TBM लॉन्चिंग आज
- Written By: आकाश मसने
MMRDA की ऑरेंज गेट-से-मरीन ड्राइव अंडरग्राउंड टनल परियोजना निर्णायक चरण में है। प्रोजेक्ट के पूरा होने पर ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक का सफर 15 से 20 मिनट के भीतर पूरा हो सकेगा।

कोस्टल रोड टनल (सोर्स: सोशल मीडिया)
MMRDA Urban Tunnel Project: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा बनाई जा रही ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक की शहरी सड़क सुरंग परियोजना आज एक निर्णायक चरण में प्रवेश कर रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) लॉन्चिंग का महत्वपूर्ण चरण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री व एमएमआरडीए अध्यक्ष एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री अजित पवार की उपस्थिति में होगा। लगभग 8,056 करोड़ रुपये लागत वाले इस प्रोजेक्ट को मुंबई की भावी यातायात आवश्यकताओं को देखते हुए ‘गेम चेंजर’ माना जा रहा है।
यह प्रोजेक्ट ऑरेंज गेट (ईस्टर्न फ्रीवे) को मरीन ड्राइव (एनएस रोड) से भूमिगत सुरंग के माध्यम से जोड़ने वाली देश की पहली ऐसी अर्बन टनल है, जो बेहद घनी आबादी वाले क्षेत्र के नीचे से गुजरेगी। सुरंग 50 मीटर की अधिकतम गहराई पर सेंट्रल रेलवे, वेस्टर्न रेलवे और मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) कॉरिडोर के नीचे से सुरक्षित रूप से पार करेगी।
7 किमी हिस्सा पूरी तरह अंडरग्राउंड
परियोजना की कुल लंबाई 9.96 किलोमीटर है, जिसमें लगभग 7 किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह अंडरग्राउंड होगा। एमएमआरडीए के अनुसार 54 महीने की समय-सीमा में तैयार होने वाला यह टनल ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी को मजबूती देगा और यातायात दबाव को काफी हद तक कम करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में छात्र आंदोलन पर पुलिस की डिजिटल निगरानी, WhatsApp Live Location और नोटिस से बढ़ी सख्ती
14 वर्षों बाद आंदोलन में उतरे अन्ना हजारे, छात्रों के समर्थन में 2 घंटे का मौन प्रदर्शन
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में थमेगा बारिश का जोर? IMD ने मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के अनुसार परियोजना का फिजिकल प्रोग्रेस फिलहाल 14% पूरा हो चुका है। टीबीएम लॉन्चिंग के साथ ही काम की गति और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
यात्रा समय, प्रदूषण व ईंधन तीनों की बचत
प्रोजेक्ट के पूरा होने पर ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक का सफर 15 से 20 मिनट के भीतर पूरा हो सकेगा। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि शहर में वायु और ध्वनि प्रदूषण में भी कमी आएगी। वर्तमान में यह मार्ग भारी ट्रैफिक के कारण सबसे अधिक समय लेने वाले रूट्स में शामिल है। भूमिगत मार्ग होने के कारण भूमि अधिग्रहण की जरूरत न के बराबर है। इससे शहरी संरचना को सुरक्षित रखते हुए विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ सकेगा।
यह भी पढ़ें:- बीजेपी ने धोखा दिया तो बनाई महाविकास आघाड़ी, उद्धव ठाकरे का बड़ा खुलासा, शिंदे पर साधा निशाना
यात्रा समय, प्रदूषण व ईंधन तीनों की बचत
प्रोजेक्ट के पूरा होने पर ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक का सफर 15 से 20 मिनट के भीतर पूरा हो सकेगा। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि शहर में वायु और ध्वनि प्रदूषण में भी कमी आएगी। वर्तमान में यह मार्ग भारी ट्रैफिक के कारण सबसे अधिक समय लेने वाले रूट्स में शामिल है। भूमिगत मार्ग होने के कारण भूमि अधिग्रहण की जरूरत न के बराबर है। इससे शहरी संरचना को सुरक्षित रखते हुए विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ सकेगा।
कोस्टल रोड और अटल सेतु से सीधा कनेक्शन
यह प्रोजेक्ट मुंबई के व्यापक परिवहन नेटवर्क को एकीकृत करने का काम भी करेगा। टनल का मार्ग कोस्टल रोड कॉरिडोर और अटल सेतु जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स से जुड़कर शहर के ट्रैफिक वितरण को संतुलित करेगा।
Orange gate to marine drive tunnel mumbai first urban underground road project update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Rudraksha Benefits: रुद्राक्ष पहनने से मिलते हैं कई बड़े फायदे, जानिए इसके प्रकार और धारण करने के सही नियम
Jul 24, 2026 | 09:37 AMलगातार 13वीं रात अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किए हमले, होर्मुज विवाद से तेल की कीमतों में भारी उछाल
Jul 24, 2026 | 09:34 AMमहाराष्ट्र में किसानों को 1.14 लाख करोड़ की राहत: बबनराव लोणीकर ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
Jul 24, 2026 | 09:32 AMइंदौर में मिलावटी दूध पर प्रशासन का शिकंजा, बिना पंजीयन चल रही डेयरी पर कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 09:31 AMGoogle पर 1 अरब डॉलर का भारी जुर्माना, EU के फैसले से टेक इंडस्ट्री में मची खलबली; जानिए क्या है पूरा विवाद
Jul 24, 2026 | 09:26 AMNavbharat Nishanebaaz: मत बजाओ शंका का ढोल, खुशी से अपनाओ इथेनॉल
Jul 24, 2026 | 09:25 AMमुरैना में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, बिना अनुमति निकली रैली से लगा जाम, एंबुलेंस फंसी
Jul 24, 2026 | 09:21 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














