फाइनल मैच के लिए मुंबई-पुणे से सीआर की विशेष ट्रेनें, क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए मध्य रेल आगे
India Vs New Zealand Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए मध्य रेल ने मुंबई और पुणे से अहमदाबाद के बीच चार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Central Railway special trains (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai To Ahmedabad Special Train: 8 मार्च रविवार को अहमदाबाद में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच को देखने जाने वाले क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए मध्य रेल (सीआर) ने विशेष तैयारी की है। इसके तहत मुंबई और पुणे से अहमदाबाद के बीच आने-जाने के लिए 4 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी।
सीएसएमटी-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट
ट्रेन संख्या 01153 एसी सुपरफास्ट विशेष छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से 7 मार्च को रात 10:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में 01154 एसी सुपरफास्ट विशेष अहमदाबाद से 9 मार्च को सुबह 4:00 बजे रवाना होकर उसी दिन 12:55 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन दादर, ठाणे, वसई रोड, सूरत और वडोदरा स्टेशनों पर रुकेगी।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र बजट 2026: वैनगंगा-नलगंगा प्रोजेक्ट के लिए 94,968 करोड़, खेती-सिंचाई के लिए खुला खजाना
सम्बंधित ख़बरें
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
MHADA की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया होटल! 512 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी में ED ने रंगशारदा होटल किया कुर्क
आषाढ़ी एकादशी पर MSRTC कर्मचारियों को सौगात, 5500 बसों के ड्राइवरों-कंडक्टरों को 3 दिन मुफ्त भोजन और नाश्ता
दहीहंडी उत्सव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला! 2 लाख गोविंदाओं के बीमा पर उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
पुणे-अहमदाबाद-पुणे सुपरफास्ट
- इसी तरह 01417 सुपरफास्ट विशेष पुणे से शनिवार को शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
- वापसी में 01418 सुपरफास्ट विशेष अहमदाबाद से 9 मार्च की रात 2:00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 12:10 बजे पुणे पहुंचेगी।
- यह ट्रेन लोणावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत और वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी।
- विशेष ट्रेन संख्या 01153 और 01417 के लिए बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा वेबसाइट www.irctc.co.in
पर उपलब्ध है।
