आषाढ़ी एकादशी पर MSRTC कर्मचारियों को सौगात, 5500 बसों के ड्राइवरों-कंडक्टरों को 3 दिन मुफ्त भोजन और नाश्ता
Pratap Sarnaik MSRTC Free Food: आषाढ़ी एकादशी मेले में पहुंचे MSRTC के कर्मचारियों को प्रताप सरनाईक ने बड़ी सौगात दी है। 3000 ड्राइवरों और कंडक्टरों को 3 दिनों तक मुफ्त भोजन और नाश्ता दिया जा रहा है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
प्रताप सरनाईक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ashadhi Ekadashi MSRTC Staff Gets Free Food: आषाढ़ी एकादशी के वार्षिक मेले में पंढरपुर पहुंचने वाले महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम यानी एसटी के कर्मचारियों के लिए राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बड़ी सौगात दी है। 24 से 26 जुलाई तक पंढरपुर में ड्यूटी पर तैनात सभी एसटी कर्मचारियों के लिए मंत्री सरनाईक की ओर से मुफ्त भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। इस योजना का लाभ राज्य भर से पंढरपुर जाने वाली लगभग 5500 एसटी बसों के 13 हजार ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य कर्मचारियों को मिल रहा है।
आषाढ़ी एकादशी के दौरान महाराष्ट्र भर से लाखों वारकरी पंढरपुर पहुंचते हैं। इस भीड़ को संभालने के लिए एसटी निगम अतिरिक्त बसें चलाता है। इसके पहले कई दिनों तक लगातार ड्यूटी और सीमित सुविधाओं के कारण कर्मचारियों को भोजन नाश्ते की समस्या होती थी। लेकिन पिछले वर्ष से इसका जिम्मा स्वयं परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने अपने निजी खर्च से उठा रहे हैं।
भोजन नाश्ते के काउंटर
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पंढरपुर बस स्टैंड और प्रमुख पड़ावों पर कर्मचारियों के लिए भोजन और नाश्ते के काउंटर लगाए गए हैं । 24 जुलाई से यहां सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सेवा 26 जुलाई तक चलेगी। इससे पीछे का उद्देश्य है कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को समय पर पौष्टिक भोजन मिल सके और वे यात्रियों की सेवा बेहतर तरीके से कर सकें।
सम्बंधित ख़बरें
दहीहंडी उत्सव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला! 2 लाख गोविंदाओं के बीमा पर उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मालाड में शुरू हुआ द ओशन क्लीनअप पायलट प्रोजेक्ट, निरीक्षण के लिए नदी में उतरे तेजिंदर सिंह तिवाना
26 जुलाई 2005 जलप्रलय, 500 मौतें, ₹5500 करोड़ का नुकसान… क्या 21 साल बाद भी सुरक्षित है मुंबई?
मांगें पूरी हुईं, अब केस भी वापस हों, मुंबई में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के समर्थन में उतरे जीशान सिद्दीकी
कर्मचारियों में खुशी
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की इस पहल से एसटी कर्मचारी संगठनों ने खुशी का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि मेले के समय अतिरिक्त काम के बोझ के बीच परिवहन मंत्री की पहल और अपनापन कर्मचारियों के लिए बड़ा सहारा बन गई है।
यह भी पढ़ें: दहीहंडी उत्सव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला! 2 लाख गोविंदाओं के बीमा पर उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
सरनाईक ने क्या कहा
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि वारकरियों की सेवा करने वाले हमारे एसटी कर्मवीर भी इस मेले की रीढ़ हैं। उनकी सुविधा और सम्मान हमारी प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ यह व्यवस्था की गई है। आषाढ़ी मेले के दौरान एसटी निगम यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें और हेल्प डेस्क भी चला रहा है।
