-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Know The Major Events And Achievements Of Chhatrapati Shivaji Maharaj Life
Chhatrapati Shivaji Maharaj: शिवनेरी में जन्म से लेकर मुगलों से संघर्ष तक, जानिए छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की प्रमुख घटनाएं
- Written By: आकाश मसने
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवन यात्रा हमें साहस, धैर्य और नेतृत्व के महत्व को सिखाती है। उनकी वीरता और संघर्ष की गाथाएं आज भी हमें प्रेरित करती हैं...

छत्रपति शिवाजी महाराज (डिजाइन फोटो)
Biography of Chhatrapati Shivaji Maharaj: महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन चरित्र आज भी सभी के लिए प्रेरणादायी है, उन्होंने अपनी वीरता के बल पर ही मराठा सामाज्य की स्थापना की। आज यानी 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती है। आइए शिवाजी महाराज की वीरता और नेतृत्व की गाथाओं को स्मरण करते हुए, उनके जीवन की प्रमुख घटनाओं और उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं।
जन्म और शिक्षा
छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग, पुणे में हुआ था। उनके पिता शाहजी भोंसले एक मराठा सरदार थे और उनकी माता जीजाबाई ने अपने पुत्र शिवा को धर्म, नीति और मराठा संस्कृति के मूल्यों की शिक्षा दी। बचपन से ही शिवाजी महाराज ने महाभारत और रामायण जैसी धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर वीरता और नेतृत्व की कहानियों से प्रेरणा ली।
प्रथम विजय और विस्तार
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रथम महत्वपूर्ण विजय 1645 में हुई जब उन्होंने तोरणा किले पर अधिकार किया। इस विजय ने उन्हें एक कुशल योद्धा और रणनीतिकार के रूप में पहचान दिलाई। इसके बाद, शिवाजी महाराज ने कोंडाना (सिंहगढ़), पुरंदर, और रायगढ़ जैसे महत्वपूर्ण किलों पर विजय प्राप्त की।
सम्बंधित ख़बरें
आज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
3 अगस्त का इतिहास : कोलंबस की यात्रा और बाबा आम्टे का सम्मान, दो अहम घटनाएं जिन्होंने दुनिया का ध्यान खींचा
महावीर प्रसाद द्विवेदी की एक डांट ने बदल दी मैथिलीशरण गुप्त की पूरी जिंदगी, जानें राष्ट्रकवि बनने की कहानी
2 अगस्त का इतिहास: विश्वनाथन आनंद ने रचा था इतिहास, तिरंगे के डिज़ाइनर पिंगली वेंकैया का भी जन्मदिन
राज्याभिषेक और संघर्ष
6 जून 1674 को शिवाजी महाराज का रायगढ़ में राज्याभिषेक किया गया और उन्हें ‘छत्रपति’ की उपाधि दी गई। राज्याभिषेक के बाद, शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य के विस्तार के लिए कई युद्ध लड़े और अपने राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित की। उन्होंने मुगलों, आदिलशाही और निजामशाही जैसे शक्तिशाली शासकों के साथ संघर्ष किया और अनेक युद्धों में विजय प्राप्त की।
मुगलों से संघर्ष और कैद से छूट
शिवाजी महाराज का सबसे प्रमुख संघर्ष मुगलों के साथ था। 1666 में, औरंगजेब ने शिवाजी महाराज को आगरा में कैद कर लिया। हालांकि, शिवाजी महाराज ने अपनी बुद्धिमानी से मुगलों की कैद से बच निकलने का रास्ता निकाला। उन्होंने औरंगजेब को चकमा देकर चादर और टोकरी के माध्यम से आगरा के किले से भागने में सफलता प्राप्त की। इस घटना ने शिवाजी महाराज की वीरता और रणनीतिक कौशल को और भी मजबूती दी।
अन्य वीरता की गाथाएं
शिवाजी महाराज की वीरता की कई गाथाएं हैं, जिनमें से एक प्रमुख घटना है अफजल खान के साथ उनका युद्ध। अफजल खान ने शिवाजी महाराज को धोखे से मारने का प्रयास किया, लेकिन शिवाजी महाराज ने अपनी चुस्त दिमाग और तलवार की कुशलता से उसे मार गिराया। इसके अलावा, सूरत पर उनकी छापामारी और कोंडाणा (सिंहगढ़) किले पर तानाजी मालुसरे के नेतृत्व में विजय उनकी वीरता के उदाहरण हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मृत्यु और विरासत
3 अप्रैल 1680 को रायगढ़ किले में शिवाजी महाराज का निधन हो गया। उनके पुत्र संभाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की बागडोर संभाली। शिवाजी महाराज की मृत्यु के बाद भी उनकी वीरता, नेतृत्व और रणनीतिक कौशल की गाथाएं लोगों के दिलों में जीवित रहीं।
छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवन यात्रा हमें साहस, धैर्य और नेतृत्व के महत्व को सिखाती है। उनकी वीरता और संघर्ष की गाथाएं आज भी हमें प्रेरित करती हैं और उनके आदर्श हमारे लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं।
Know the major events and achievements of chhatrapati shivaji maharaj life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
Aug 05, 2026 | 10:34 AMवैश्विक तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी चढ़ा
Aug 05, 2026 | 10:33 AMUP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 10:27 AMलोकसभा सचिवालय के निदेशक ने की खुदकुशी, 15 पन्नों के सुसाइड नोट में छलका दर्द, लिखा- 70 लाख का कर्ज है
Aug 05, 2026 | 10:25 AM‘गुलाटी मारने वाला समाज’ बयान पर बढ़ा बवाल, मुरैना में कुशवाह समाज ने फूंका नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला
Aug 05, 2026 | 10:22 AMआज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
Aug 05, 2026 | 10:19 AMमुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













