होली स्पेशल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

होली पर मध्य रेलवे का बड़ा धमाका: 862 स्पेशल ट्रेनों में 24 लाख यात्रियों ने किया सफर; देखें पूरी रिपोर्ट

Holi Special Trains: होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने 862 स्पेशल ट्रेनें चलाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। मुंबई समेत विभिन्न रूटों पर यात्रियों को मिली बड़ी राहत।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Central Railway Holi Special Trains: मध्य रेल ने अपने नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त 862 होली स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचने में मदद की है। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला के अनुसार इन विशेष ट्रेनों में पूर्णतः वातानुकूलित (AC) स्पेशल, अनारक्षित स्पेशल, एसी, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी डिब्बों वाली ट्रेनें शामिल हैं,जिन्हें देश के विभिन्न गंतव्यों के लिए संचालित किया गया।

मुंबई से 7 लाख यात्रियों ने किया सफर

इनमें से 670 होली स्पेशल ट्रेनें 105.06% यात्री क्षमता के साथ चलाई गईं। बताया गया कि मध्य रेल ने महाराष्ट्र के भीतर 409 ट्रेनें, उत्तर प्रदेश के लिए 142 ट्रेनें, बिहार के लिए 82 और गोवा के लिए 21स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। सेंट्रल रेलवे ने होली त्योहार से पहले 4 दिनों (27 फरवरी से 2 मार्च तक ) नियमित एवं विशेष ट्रेनों (होली स्पेशल सहित) के माध्यम से 24.18 लाख यात्रियों ने यात्रा की। इनमें अकेले 7 लाख यात्री मुंबई से थे।

यात्रियों के लिए किए विशेष इंतजाम

मध्य रेल ने इस त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। प्रमुख स्टेशनों जैसे CSMT, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT), पुणे आदि पर होल्डिंग एरिया की सुविधा, शेड, पर्याप्त प्रकाश, वेंटिलेशन, पेयजल, पंखे, शौचालय, चार्जिंग पॉइंट, फूड स्टॉल और यात्री सूचना प्रणाली की सुविधा। प्रमुख स्टेशनों पर टिकट चेकिंग स्टाफ और RPF कर्मियों के साथ प्रभावी भीड़ प्रबंधन। यात्रियों के मार्गदर्शन हेतु कई स्टेशनों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था। CSMT पर मोबाइल UTS सहायकों की सुविधा। ट्रेनों के समय और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के नियमित अनाउंसमेंट। RPF और वाणिज्यिक स्टाफ की निगरानी में यात्रियों के लिए कतारबद्ध बोर्डिंग की व्यवस्था आदि सुविधाएं शामिल हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार