-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai News Marathi Leaders Organize Chhath Puja In Gatkoper
मराठी नेता कर रहे हैं छठ पूजा का आयोजन, बोले- यहां के विकास उत्तर भारतीयों की बड़ी भूमिका
- Written By: अर्पित शुक्ला
Mumbai News: मुंबई के घाटकोपर में मराठी नेता उत्तर भारतीयों के वोट बैंक को मजबूत करने के लिए छठ पूजा का आयोजन कर रहे हैं। 4 जगहों पर समारोह, आयोजक मराठी नेता, भाजपा और मनसे के नेता शामिल।

मराठी नेता कर रहे हैं छठ पूजा का आयोजन, बोले- यहां के विकास उत्तर भारतीयों की बड़ी भूमिका
Chhat Pooja News: मुंबई में भले ही भाषा को लेकर प्रांतीय,परप्रांतीय विवाद देखा जाता है लेकिन स्थानीय स्तर पर वोट बैंक की मजबूती के लिए मराठी भाषा लोग भी अपने-अपने क्षेत्र में उत्तर भारतीय को रिझाने के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ते. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और बिहार में होने वाली छठ पूजा का आयोजन घाटकोपर के मराठी नेता धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे है.
घाटकोपर पूर्व में 4 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है सभी समितियों के अध्यक्ष और मार्गदर्शक स्थानीय मराठी नेता एवं नगरसेवक है जिसमे से एक मनसे का पूर्व नगरसेवक है. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और बिहार में होने वाली छठ पूजा की धूम दशकों से मुंबई में देखने को मिलने लगी है. भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक भालचंद्र सिरसाट ने कहा कि अब समय बदल रहा है,लोगों को वोट चाहिये मनसे से इधर-उधर भागे लोग भी छठ पूजा का आयोजन करने लगे है.
मंगल प्रभात लोढ़ा के निर्देश पर 42 जगह सार्वजनिक स्थानों पर आयोजन किया जा रहा है.वहीं पूर्व नगरसेवक परमेश्वर कदम ने कहा की उत्तर भारतीयों का यहां के विकास में बड़ा योगदान है मेहनती किस्म के लोग होते हैं और क्षेत्र के विकास में उनकी बड़ी भागीदारी होती है.आसपास के शहरों में भी रहने वाले हिंदी भाषियों के लिए मराठी भाषी लोग आगे आकर न केवल छठ पूजा का आयोजन करने लगे हैं, बल्कि उसमें भाग लेकर सूर्योपासना भी करने लगे हैं. पूर्वी उपनगर के घाटकोपर पूर्व में 4 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे की आयोजक समिति के अध्यछ मराठी नेता है.
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा घाटकोपर पूर्व बस डिपो के पास स्थित साई निवारा में होने वाली छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है इसके अध्यछ भाजपा से जुड़े अजय बाग़ल है.अटल सामाजिक संस्कृति प्रतिष्ठान द्वारा आचार्य अत्रे मैदान में पूजा का आयोजन किया गया है जिसके कर्ता धरता भालचंद्र सिरसाट है.घाटकोपर पूर्व माता रमाबाई,कामराज नगर के एमएमआरडीए मैदान में छठ पूजा समिति द्वारा छठ प्रशन के लिए आयोजन किया जा रहा है.
संस्था के अध्यक्ष पूर्व नगर सेवक परमेश्वर कदम है.श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर द्वारा शिवाजी टेक्निकल स्कूल मैदान पंतनगर में छठ पूजा का आयोजन किया गया है.इसकी इसकी अध्यक्षता पूर्व नगरसेविका राखी जाधव है.जाधव से बात करने की कोशिश किया गया सम्पर्क छेत्र से बाहर थी.
यह भी पढ़ें- टेम्पो चालक की लापरवाही से हुई मौत, ठाणे एमएसीटी ने 20 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया
उन्होंने कहा कि यहां के विकास में उत्तर भारतीयों की बड़ी भूमिका है, वह हमेशा हमारे साथ रहते हैं.इस बार कमराज नगर में कई संस्थाओं ने मिलकर छठ पूजा का आयोजन किया है जिसका नेतृत्व में कर रहा हूं. हमारे यहां पर क्षेत्रीय और भाषाई विवाद नहीं है यहां के विकास में उत्तरभारतीयों का बड़ा योगदान है.
Mumbai news marathi leaders organize chhath puja in gatkoper
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














