-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Motor Accident Claim 20 97 Lakh Compensation 24 Year Old Truck Driver Death
टेम्पो चालक की लापरवाही से हुई मौत, ठाणे एमएसीटी ने 20 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया
- Written By: अर्पित शुक्ला
Thane Motor Accident Claim: ठाणे के एमएसीटी ने 2019 में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के माता-पिता को 20.97 लाख रुपये मुआवजे का आदेश दिया। टेम्पो चालक को लापरवाही का दोषी ठहराया।

टेम्पो चालक की लापरवाही से हुई मौत, ठाणे एमएसीटी ने 20 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया
Thane News: ठाणे के मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने वर्ष 2019 में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 24 वर्षीय ट्रक चालक के माता-पिता को 20.97 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। अधिकरण के सदस्य आर वी मोहिते का 17 अक्टूबर का यह आदेश शुक्रवार को उपलब्ध कराया गया। एमएसीटी ने इस दुर्घटना में शामिल टेम्पो के मालिक और बीमा कंपनी को संयुक्त रूप से और अलग-अलग तौर पर उत्तरदायी ठहराया है।
अधिकरण ने बीमाकर्ता को निर्देश दिया कि वह पहले मुआवजे की राशि का भुगतान करे और फिर यह राशि वाहन मालिक से वसूल ले। पीड़ित पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता पी एस पांडे ने बताया कि 20 दिसंबर, 2019 को वाडा-मनोर राजमार्ग पर एक टेम्पो (चालक) ने पहले एक खड़े मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फरार हो गया। इसके बाद टेम्पो एक ट्रक से टकरा गया, जिससे ट्रक चालक टुन टुन कुमार लालन भगत गंभीर रूप से घायल हो गए।
भगत की अगले ही दिन ठाणे सिविल अस्पताल में मौत हो गई थी। टेम्पो मालिक कार्यवाही के दौरान अधिकरण में उपस्थित नहीं हुआ जबकि बीमा कंपनी ने अधिवक्ता ए के तिवारी के माध्यम से विभिन्न आधारों पर दावे का पुरजोर विरोध किया। अधिकरण ने सभी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद माना कि टेम्पो चालक लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था, इसलिए वही दोषी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
यह भी पढ़ें- ईडी ने तमिल सिनेमा के दो बड़े सितारों को समन भेजा, कोकीन तस्करी मामले में कार्रवाई
अधिकरण ने यह भी कहा, “रिकॉर्ड में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जो मृतक द्वारा किसी भी तरह की सहभागी या गलती को दर्शाता हो।” इसके साथ ही, यह भी संज्ञान लिया गया कि टेम्पो चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। अधिकरण ने भगत की 13,000 रुपये प्रति माह की अनुमानित आय के आधार पर कुल 20.97 लाख रुपये का मुआवजा निर्धारित किया। बिहार में औरंगाबाद के निवासी भगत के माता-पिता को याचिका दायर करने की तिथि से नौ प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज के साथ मुआवजा देने का आदेश दिया गया है।
Thane motor accident claim 20 97 lakh compensation 24 year old truck driver death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













