Mumbai में विदेशी जॉब फ्रॉड का पर्दाफाश, एजेंटों के दफ्तरों से भारी दस्तावेज जब्त

Mumbai Crime Branch ने नागपाड़ा में विदेशी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंटों पर छापा मारकर 238 पासपोर्ट और कई दस्तावेज जब्त किए। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: मुंबई अपराध शाखा ने नागपाड़ा में नौ ट्रैवल एजेंटों के कार्यालयों पर छापा मारा है। जिन पर विदेश में नौकरी दिलाने का वादा कर लोगों को ठगने का आरोप है। पुलिस ने इन दफ्तरों से 238 पासपोर्ट और 'ऑफर लेटर' जैसे अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, एजेंसियों के दो मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सात अन्य आरोपी को इस मामले में वांछित अभियुक्त बनाया गया है। भारतीय न्याय संहिता और आव्रजन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नौकरी का वादा करके की धोखाधड़ी

शिकायत में कहा गया है कि यद्यपि इन ट्रैवल एजेंटों के पास भारतीय नागरिकों को रोजगार के लिए विदेश भेजने के लिए, विदेश मंत्रालय से आवश्यक सरकारी लाइसेंस नहीं था। फिर भी वे अवैध रूप से नागरिकों को नौकरी का वादा करके और पैसे लेकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे थे।

क्राइम ब्रांच और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन

सूचना के आधार पर, अपराध शाखा और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अभियान चलाया इस अभियान के दौरान, संयुक्त टीम ने कुल 238 भारतीय पासपोर्ट और बड़ी संख्या में सामान जब्त किया, जिनमें रोजगार प्रस्ताव पत्र, लॉगबुक, विजिटिंग कार्ड, रबर स्टाम्प, और विदेशी रोजगार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फॉर्म और अन्य दस्तावेज शामिल है।। नागपाडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com