- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Mill Workers Demand Housing Assembly March Protest
मिल कामगारों को मुंबई में ही चाहिए घर, 10 मार्च को घेरेंगे विधानसभा
Mumbai Mill Workers Protest March: मुंबई के मिल कामगार 10 मार्च को विधानसभा घेराव करेंगे और शहर के भीतर आवास की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में हैं।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे

Mumbai Mill Workers Housing (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Mill Workers Housing: दशकों से अपने हक के आवास की प्रतीक्षा कर रहे मिल कामगारों का सब्र अब टूटता नजर आ रहा है। मुंबई में बंद पड़ी कपड़ा मिलों की जमीन पर श्रमिकों को घर देने का निर्णय सरकारों ने पहले ही लिया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हो सका। मिल कामगार मुंबई में ही घर की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार ने उन्हें मुंबई के बाहर ठाणे और रायगढ़ जिलों में आवास उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में मिल कामगारों ने 10 मार्च को विधानसभा पर ‘निर्धार मोर्चा’ निकालने का फैसला किया है।
सावंतवाड़ी में हुई बैठक
सिंधुदुर्ग के सावंतवाड़ी में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के उपाध्यक्ष बजरंग चव्हाण ने कहा कि मुंबई में हक का घर दिलाने के लिए 16 मजदूर संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन तेज कर दिया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान 10 मार्च को विशाल ‘निर्धार मोर्चा’ निकाला जाएगा। चव्हाण ने स्पष्ट कहा कि मिल मजदूरों को शेलू या वंगानी जैसे मुंबई के बाहर के क्षेत्रों में नहीं, बल्कि मुंबई में ही घर दिए जाएं।
वर्षों से जारी है प्रतीक्षा
एक समय मुंबई की धड़कन कही जाने वाली कपड़ा मिलें 1980 और 1990 के दशक से बंद होनी शुरू हो गई थीं। एनटीसी और सेंचुरी सहित मुंबई की 58 बंद मिलों में लाखों कामगार कार्यरत थे। बेरोजगार हुए कामगारों और उनके वारिसों को मिलों की जमीन बेचकर घर देने का निर्णय लिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
महाराजस्व समाधान शिविर से घर-घर पहुंचेगा प्रशासन, सर्वश्रेष्ठ भूमि अभिलेख प्रणाली बनाने के प्रयास
राज्यसभा चुनाव में आया नया ट्विस्ट, 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी महायुति, शाह ने दिए रवींद्र चव्हाण को निर्देश
पिता ने साढ़े तीन वर्षीय मासूम संग दी जान, चांदवड क्षेत्र में शोक व्याप्त
विधान भवन की कार्यवाही पर उठे सवाल, जानबूझकर भी स्थगित होते हैं सदन: नीलम गोर्हे का सनसनीखेज दावा
ये भी पढ़े: शिंदे बने शिवसेना के राष्ट्रीय सह-समन्वयक, डीसीएम एकनाथ शिंदे ने सौंपा नियुक्ति पत्र
न्याय की लड़ाई भी जारी
करीब 1 लाख 70 हजार मजदूरों ने घरों के लिए आवेदन किया है, जिनमें से लगभग 1 लाख 25 हजार आवेदनों के पात्र होने की उम्मीद जताई जा रही है। मजदूर संगठनों का कहना है कि 1 अक्टूबर 1981 के बाद हड़ताल पर गए मजदूरों को न्याय दिलाने की लड़ाई भी जारी रहेगी।
संघ के कोषाध्यक्ष निवृत्ति देसाई ने कहा कि मुंबई को आर्थिक राजधानी बनाने में मिल मजदूरों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की कि मजदूरों के आवास का मुद्दा तत्काल हल किया जाए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि विधानसभा में कई बार मिल मजदूरों के हक का मुद्दा उठ चुका है।
Mumbai mill workers demand housing assembly march protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराजस्व समाधान शिविर से घर-घर पहुंचेगा प्रशासन, सर्वश्रेष्ठ भूमि अभिलेख प्रणाली बनाने के प्रयास
Mar 01, 2026 | 08:29 PM‘मुझे हर उपलब्धि वाला मैच…’, अपने आखिरी वनडे मुकाबले में शतक लगाने के बाद एलिसा हीली ने दिया ये भावुक बयान
Mar 01, 2026 | 08:23 PMवर्धा में ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था फेल, सड़कों पर जाम; आरती चौक सहित प्रमुख चौराहों पर सिग्नल बने शोपीस
Mar 01, 2026 | 08:18 PMबाराबंकी में जर्मनी से आई बारात, हिंदू रीति-रिवाज से हुई अनोखी शादी; वीडियो वायरल
Mar 01, 2026 | 08:17 PMAUS W vs IND W : ‘हमने वनडे में…’, 0-3 से सीरीज गंवाने के बाद फूटा कप्तान हरमनप्रीत कौर का गुस्सा
Mar 01, 2026 | 08:16 PMराज्यसभा चुनाव में आया नया ट्विस्ट, 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी महायुति, शाह ने दिए रवींद्र चव्हाण को निर्देश
Mar 01, 2026 | 08:10 PMपिता ने साढ़े तीन वर्षीय मासूम संग दी जान, चांदवड क्षेत्र में शोक व्याप्त
Mar 01, 2026 | 08:05 PMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM











