बाराबंकी में जर्मनी से आई बारात, हिंदू रीति-रिवाज से हुई अनोखी शादी; वीडियो वायरल

German Groom India Wedding : जर्मनी के मार्कस ईडर ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रुलन वर्मा से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इस अंतर-सांस्कृतिक विवाह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
A German groom’s traditional Hindu wedding in Barabanki has captured hearts online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Cross Cultural Marriage : भारतीय शादियां अपनी भव्यता और रंगीन परंपराओं के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। मेहंदी, संगीत, बारात, ढोल-नगाड़े और सात फेरों जैसी रस्में विदेशी मेहमानों को खास तौर पर आकर्षित करती हैं।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक अनोखी शादी चर्चा में है, जहां जर्मनी के मार्कस ईडर ने स्थानीय युवती रुलन वर्मा (रोहनी) से पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह किया। यह भव्य समारोह शहर के रॉयल रियल्टी होटल में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बाराबंकी में आई जर्मनी से आई बारात

बताया गया कि रुलन वर्मा ऑस्ट्रिया के University of Vienna में प्रोफेसर और वैज्ञानिक हैं। उनकी मुलाकात मार्कस से पीएचडी के दौरान हुई थी। पेशेवर रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और दोनों ने भारत में पारंपरिक तरीके से शादी करने का फैसला किया।

इस विवाह में वैदिक मंत्रोच्चार और सात फेरों के साथ सभी रस्में निभाई गईं। दूल्हे के साथ जर्मनी से करीब 16 मेहमान बारात में शामिल हुए। विदेशी मेहमानों ने शेरवानी और साड़ी पहनकर देसी अंदाज में बॉलीवुड गानों पर डांस भी किया।

लोगों ने कमेंट कर बधाई दी

इस शादी का वीडियो इंस्टाग्राम पर my_barabanki हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “प्यार में कोई सरहद नहीं होती।” दूसरे ने कहा, “बाराबंकी में पहली बार ऐसा हुआ, भगवान जोड़ी सलामत रखे।”

कई लोगों ने इस अंतर-सांस्कृतिक विवाह को भारत की मेहमाननवाजी का सुंदर उदाहरण बताया। शादी के बाद रुलन अपने पति के साथ जर्मनी रवाना हो गईं, लेकिन यह यादगार समारोह लंबे समय तक लोगों के दिलों में रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com