- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Rajya Sabha Election Mahayuti 7 Seats Amit Shah Ravindra Chavan
राज्यसभा चुनाव में आया नया ट्विस्ट, 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी महायुति, शाह ने दिए रवींद्र चव्हाण को निर्देश
Maharashtra Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है, जहां अमित शाह के निर्देश के बाद महायुति 6 की बजाय 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की रणनीति बना रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Mahayuti 7 seats (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics: देशभर में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह ने महाराष्ट्र भाजपा को नया निर्देश जारी किया है, जिसके बाद राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन 6 के बजाय 7वीं सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।
महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीटों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है और आने वाले दिनों में कई नए समीकरण बनते-बिगड़ते दिख सकते हैं। भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण 27 फरवरी 2026 को अचानक दिल्ली पहुंचे थे। इस तात्कालिक दौरे के पीछे राज्यसभा सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा था।
भाजपा को करीब 20 अतिरिक्त वोटों की जरूरत
मौजूदा संख्या बल के हिसाब से महायुति को 6 सीटों पर आसानी से जीत मिलती दिख रही थी। लेकिन अमित शाह से मुलाकात के बाद रवींद्र चव्हाण के हाथ नई रणनीति लगी है। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने स्पष्ट कहा है कि महायुति सिर्फ छह सीटों तक सीमित न रहे। उन्होंने महाराष्ट्र भाजपा को सातवीं सीट के लिए भी पूरी ताकत झोंकने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार महायुति के खाते में 6 सीटें (भाजपा 4, अजित पवार गुट 1, शिंदे गुट 1) तय मानी जा रही थीं। लेकिन अब सातवीं सीट के लिए भाजपा को करीब 20 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दरेगांव में लापरवाही: मिट्टी बनी धधकती भट्टी, 11 हजार वोल्ट की लाइन गिरने से मिट्टी पिघलकर बनी ‘लावा’
आरपीआई (आठवले) की बैठक में पूर्व विधायक पप्पू कालानी की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज
आपत्तिजनक धार्मिक बयान से बदलापुर में तनाव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा बवाल
‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर का बलिदान, 350वें शहीदी दिवस पर नवी मुंबई में भव्य समागम
विपक्ष में मतभेद से जागी उम्मीद
दावा किया जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) में चल रही आपसी खींचतान से महायुति को नई उम्मीद दिख रही है। विपक्षी गठबंधन के हिस्से में फिलहाल एक ही सीट आने की संभावना है, लेकिन इस सीट पर उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट और शरद पवार गुट के बीच सियासी खींचतान तेज हो गई है। अमित शाह इसी स्थिति का फायदा उठाकर सातवीं सीट पर कब्जा करने की रणनीति बना रहे हैं।
25 इच्छुकों में शामिल हैं ये दिग्गज
महाराष्ट्र भाजपा की ओर से 4 सीटों के लिए करीब 25 दावेदारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है। सूची में कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रमुख रूप से अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा, चंद्रपुर के पूर्व सांसद हंसराज अहीर और गडचिरोली के पूर्व सांसद अशोक नेते के नाम चर्चा में हैं। तीनों नेताओं ने पार्टी की ओर से राज्यसभा भेजे जाने की जोरदार मांग की है।
2 मार्च को हो सकती है घोषणा
दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद रवींद्र चव्हाण ने संकेत दिए थे कि उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर केंद्रीय चुनाव समिति लगाएगी। अब अमित शाह के नए निर्देश के बाद यह माना जा रहा है कि भाजपा चार की जगह पांच उम्मीदवार उतार सकती है। इस पांचवें उम्मीदवार की लॉटरी किसके हिस्से आएगी, इसका फैसला 2 मार्च को दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में हो सकता है।
Maharashtra rajya sabha election mahayuti 7 seats amit shah ravindra chavan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम का बड़ा कारनामा, किवी कप्तान को छोड़ा पीछे, अब नजर धोनी के रिकॉर्ड पर
Mar 01, 2026 | 09:35 PMदरेगांव में लापरवाही: मिट्टी बनी धधकती भट्टी, 11 हजार वोल्ट की लाइन गिरने से मिट्टी पिघलकर बनी ‘लावा’
Mar 01, 2026 | 09:31 PMHC की फटकार के बाद बदला प्लान, नागपुर–काटोल हाईवे पर टाइगर कॉरिडोर की नई डेडलाइन तय
Mar 01, 2026 | 09:29 PMआरपीआई (आठवले) की बैठक में पूर्व विधायक पप्पू कालानी की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज
Mar 01, 2026 | 09:19 PMआपत्तिजनक धार्मिक बयान से बदलापुर में तनाव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा बवाल
Mar 01, 2026 | 09:14 PMअभिषेक शर्मा की ये गलती टीम इंडिया को पड़ेगी भारी? एक नहीं वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों के छोड़े कैच
Mar 01, 2026 | 09:13 PMT20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को करनी होगी मेहनत, वेस्टइंडीज ने दिया 196 रन का लक्ष्य
Mar 01, 2026 | 08:54 PMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM











