-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Harmanpreet Kaur Statement India Women Odi Series Loss
AUS W vs IND W : ‘हमने वनडे में…’, 0-3 से सीरीज गंवाने के बाद फूटा कप्तान हरमनप्रीत कौर का गुस्सा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया से 185 रन की हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्वीकार किया कि भारत वनडे में टी20 जैसा प्रदर्शन नहीं कर सका। टीम अब टेस्ट मैच में वापसी की तैयारी करेगी।

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Women’s Team Captain Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 185 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बेलरीव क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से मिले 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 224 रन बनाकर सिमट गई। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने एकदिवसीय सीरीज को 0-3 से गंवाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने माना कि टीम टी20 की तरह वनडे में दमदार प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रही।
हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन ओवरऑल अच्छा नहीं रहा। टी20 में हमने सब कुछ सही किया था, लेकिन वनडे में हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। यही हमारी हार की बड़ी वजह रही। वनडे फॉर्मेट में मुकाबले लंबे होते हैं और इसमें लगातार सही चीजें करना जरूरी होता है। हम बहुत सारी गलतियां कर रहे थे।”
हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया की तारीफ की
हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया टीम की सराहना करते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेला और हमें वापसी का कोई मौका नहीं दिया।” भारतीय कप्तान ने कहा कि इस सीरीज से हम काफी कुछ सीख भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस बात पर विचार करेंगे कि कैसे हम वनडे क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
यह भी पढ़ें: AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत का सूपड़ा किया साफ, 185 रनों से हराकर वनडे सीरीज 3-0 से की अपने नाम
6 मार्च से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की तैयारियों को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा, “हमारे पास तैयारी के लिए बहुत कम समय है। अब यह केवल खुद पर भरोसा रखने और टीम के लिए सही काम करने का समय है। हम टेस्ट में ऐसी कोई गलती नहीं करना चाहते हैं, जो हमपर भारी पड़े।”
हीली की धमाकेदार पारी
ऑस्ट्रेलिया से मिले 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 224 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारतीय टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की तरफ से स्नेह राणा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 409 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान एलिसा हीली ने 98 गेंदों में 158 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, बेथ मूनी ने शतकीय पारी खेलते हुए 84 गेंदों में 106 रन बनाए।
Harmanpreet kaur statement india women odi series loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘RSS का एजेंडा राष्ट्रवादी है तो एक बार नहीं 100 बार लागू करेंगे’ UCC पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान- VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:22 PMछात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, CJP के समर्थन में उतरे वाम दल; गृह मंत्री से मांगा जवाब
Jul 21, 2026 | 06:21 PMवायरल वीडियो पर CJP का बड़ा एक्शन; कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रवक्ता विजेता दहिया को पार्टी के सभी पदों से हटाया
Jul 21, 2026 | 06:20 PMNEET पेपर लीक पर दिल्ली में सियासी भूचाल, PM आवास घेराव के बाद हरकत में सरकार, अमित शाह की बड़ी बैठक
Jul 21, 2026 | 06:17 PMछात्रों के हक के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- धरने में शामिल हों देशभक्त भारतीय
Jul 21, 2026 | 05:59 PMठाणे: मीरारोड में खुलेगा नया राशन कार्यालय, 42 दुकानों का होगा संचालन, नरेंद्र मेहता के प्रयासों को मिला यश
Jul 21, 2026 | 05:59 PMरणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा
Jul 21, 2026 | 05:51 PMवीडियो गैलरी

Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM














