ईडन गार्डन्स में अजिक्य रहाणे का बड़ा कारनामा, ठोका अनोखा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने

KKR vs SRH: अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग में खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने टूर्नामेंट में अनोखा दोहरा शतक पूरा किया, जो हर खिलाड़ी का सपना होता है।
Ajinkya Rahane creates history at Eden Gardens
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Ajinkya Rahane 200th IPL Match: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस के साथ ही अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग में बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया। यह उनका 200वां मुकाबला था और इसी के साथ वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले टूर्नामेंट के इतिहास के 11वें खिलाड़ी बन गए। यह आंकड़ा किसी भी खिलाड़ी के लिए खास होता है, क्योंकि इतने लंबे समय तक लगातार खेलना और प्रदर्शन बनाए रखना आसान नहीं होता।

पिछले रिकॉर्ड को भी किया पार

रहाणे ने इस मुकाम तक पहुंचने से पहले एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। पिछले सत्र में उन्होंने पियूष चावला को पीछे छोड़ दिया था, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 192 मुकाबले खेले थे। रहाणे का यह सफर उनकी निरंतरता और अनुभव को दर्शाता है, जो उन्हें एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनाता है।

सबसे आगे महेंद्र सिंह धोनी

अगर इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी शीर्ष स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 278 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। उनके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 273 मैच खेले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 268 मुकाबले दर्ज हैं। यह सभी खिलाड़ी लंबे समय से इस प्रतियोगिता का अहम हिस्सा रहे हैं।

रायडू का रिकॉर्ड अब निशाने पर

अब अजिंक्य रहाणे की नजर अगले बड़े आंकड़े पर है। अंबाती रायडू ने वर्ष 2010 से 2023 के बीच कुल 204 मुकाबले खेले हैं। रहाणे यदि फिट रहते हैं तो इस रिकॉर्ड को पार करना उनके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। उनकी मौजूदा फॉर्म और अनुभव को देखते हुए यह उपलब्धि जल्द ही हासिल की जा सकती है।

वर्तमान खिलाड़ियों में जडेजा भी शामिल

मौजूदा खिलाड़ियों की सूची में रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं, जिन्होंने 255 मुकाबले खेलकर पांचवां स्थान हासिल किया हुआ है। यह दर्शाता है कि इंडियन प्रीमियर लीग में लंबे समय तक टिके रहना कितना चुनौतीपूर्ण होता है, और जो खिलाड़ी इसमें सफल होते हैं, वे खास पहचान बनाते हैं।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम साल का लेखा-जोखा मैच
एमएस धोनी (CSK/RPS) 2008–2025 278
रोहित शर्मा (DCH/MI) 2008–2026 273
विराट कोहली (RCB) 2008–2026 268
दिनेश कार्तिक (DC/GL/KKR/KXIP/MI/RCB) 2008–2024 257
रवींद्र जडेजा (CSK/GL/Kochi/RR) 2008–2026 255
शिखर धवन (DC/DCH/MI/PBKS/SRH) 2008–2024 222
रविचंद्रन अश्विन (CSK/DC/KXIP/RPS/RR) 2009–2025 221
सुरेश रैना (CSK/GL) 2008–2021 205
रॉबिन उथप्पा (CSK/KKR/MI/PWI/RCB/RR) 2008–2022 205
अंबाती रायडू (CSK/MI) 2010–2023 204
अजिंक्य रहाणे (CSK/DC/KKR/MI/RPS/RR) 2008–2026 199
पीयूष चावला (CSK/KKR/KXIP/MI) 2008–2024 192
भुवनेश्वर कुमार (PWI/RCB/SRH) 2011–2026 191
सुनील नरेन (KKR) 2012–2026 19
Navbharat Live
navbharatlive.com