-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Best Bus Horror Cctv Video Viral Driver Jumped After Taking Backpack
महाराष्ट्र: कुर्ला बस हादसे में बड़ा खुलासा, लोगों को रौंदने के बाद खिड़की से कूद गया था ड्राइवर, CCTV वीडियो में दिखी सच्चाई
- Written By: राहुल गोस्वामी
मुंबई के कुर्ला में 7 लोगों को कुचलने वाली बेस्ट की बस के सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि चालक संजय मोरे इस दुर्घटना के बाद बस के केबिन से दो बैग उठाकर टूटी खिड़की से बाहर कूद गया था।

कुर्ला बस हादसा
मुंबई: मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में सात लोगों को कुचलने वाली बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की बस के सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि चालक संजय मोरे इस दुर्घटना के बाद बस के केबिन से दो बैग उठाकर टूटी खिड़की से बाहर कूद गया।
बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर इस घटना से संबंधित 50 सेकंड से एक मिनट तक के चार-पांच वीडियो क्लिप वायरल हो गए। उन वीडियो में दिख रहा है कि कुर्ला (पश्चिम) की एक सड़क पर सोमवार रात इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) अनियंत्रित होकर कुछ वाहनों तथा पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार रहा था और यात्री घबराए हुए थे।
कुछ यात्री डंडों को और हैंडल को कसकर पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, जबकि अन्य अपनी सीट से उठकर यह देखने की कोशिश कर रहे थे कि बस के आगे बढ़ने पर सड़क पर क्या हो रहा है।वहीं जैसे ही बस रुकी तो कई यात्री टूटी खिड़कियों से बाहर कूद पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के अंधेरी में बेस्ट बस का ब्रेक फेल: अनियंत्रित बस ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल, मची अफरा-तफरी
मुंबई के भांडुप में BEST बस का भीषण हादसा: रिवर्स करते समय पेड़ और बस के बीच कुचला पैदल यात्री, हालत गंभीर
मुंबई BEST बस हादसा: 10 साल बाद ड्राइवर को मिली राहत, कोर्ट ने कहा- सिर्फ अनुमान के आधार पर दोषी नहीं मान सकते
कुर्ला BEST बस हादसा: 9 मौतों के आरोपी ड्राइवर संजय मोरे को बॉम्बे HC से मिली जमानत, कोर्ट ने कही यह बड़ी बात
Dangerous footage from inside the Kurla bus accident shows the terrifying moment passengers faced the crash. The chaos highlights the need for stricter road safety measures. #KurlaAccident #RoadSafety #BEST #Mumbai@SaamanaOnline pic.twitter.com/zPZF6oOmUH — Abhishek Kumar Pathak (@ImAbhi5200) December 11, 2024
इसके साथ ही एक वीडियो क्लिप में नजर आ रहा है कि संजय मोरे दो काले बैग लेकर बस के केबिन से निकल रहा है और उसकी बाईं ओर की टूटी खिड़की से बाहर कूद रहा है। बस का परिचालक पीछे की तरफ के दरवाजे से नीचे उतरा।
जानकारी दें कि, नगर निगम द्वारा संचालित बेस्ट उपक्रम की ई-बस ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर पैदल चल रहे यात्रियों तथा वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए थे। बस चालक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और 21 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
वहीं अब तक सामने आए विवरण के अनुसार, मोरे को ई-वाहन चलाने का कोई अनुभव नहीं था और उसने EV चलाने के लिए केवल 10 दिन का प्रशिक्षण लिया था। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) और बेस्ट के शीर्ष अधिकारियों ने सरकारी एजेंसियों को लीज पर बसें उपलब्ध कराने वाले निजी ‘ऑपरेटर’ के साथ बुधवार को बैठक की। इस पर अधिकारियों ने चालकों के प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने और सुरक्षा के अतिरिक्त कदम उठाने की बात कही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mumbai best bus horror cctv video viral driver jumped after taking backpack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMNavabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
Jul 15, 2026 | 08:13 AMठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
Jul 15, 2026 | 08:07 AMLord Ganesha: गणेश जी की कृपा चाहिए? पूजा में चढ़ाएं ये खास फूल, इनसे करें परहेज
Jul 15, 2026 | 08:05 AMरोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
Jul 15, 2026 | 08:01 AMपंजाब को मिलेगी नई ट्रेन और एडवांस रेलवे स्टेशन की सौगात, 8 तस्वीरों में जानें पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 08:00 AMमहबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
Jul 15, 2026 | 07:58 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














