2027 चुनाव से पहले UP में होगा बड़ा फेरबदल, योगी कैबिनेट में तीसरे डिप्टी CM की हो सकती है एंट्री, हलचल तेज

UP Cabinet Expansion: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले BJP योगी कैबिनेट में विस्तार करना चाहती है। बीते कुछ महीनों में कैबिनेट विस्तार की अटकलें कई बार लगी हैं लेकिन अभी तक तस्वीर साफ हो नहीं पाई।
Yogi Cabinet Expansion These faces may find a place in Team Yogi BJP busy in balancing caste equations
CM योगी
Published on
Updated on

UP Politics: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है, और यह चर्चा इस बार नवरात्रि के दौरान होने वाले विस्तार के बारे में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में वर्तमान में 52 मंत्री हैं, जिनमें 8 मंत्री पद खाली हैं। इन खाली पदों पर कई नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

कुछ दिन पहले दिल्ली में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की मुलाकात ने इन अटकलों को और बल दे दिया। सूत्रों के अनुसार दिल्ली बैठक के बाद नए मंत्री, तीसरे डिप्टी सीएम और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई।

सपा के बागियों को मिलेगा इनाम

इस बार मंत्रिमंडल में समाजवादी पार्टी के बागी नेता मनोज पांडे और पूजा पाल के नाम की चर्चाएं खास हैं, जिनको मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, आकाश सक्सेना और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी

कुछ मौजूदा मंत्रियों को पद से हटाए जाने की संभावना है, जबकि कुछ को संगठन के कामों में तैनात किया जा सकता है। वहीं, कुछ मंत्रियों को राष्ट्रीय राजनीति में भी जगह दी जा सकती है। इसके साथ ही, बीजेपी संगठन में भी बदलाव की चर्चाएं हैं, जैसे कि महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अन्य मोर्चों के नए अध्यक्षों का चुनाव। साथ ही, क्षेत्रीय अध्यक्षों में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

पंकज चौधरी अपनी नई टीम पर मंथन कर रहे हैं, ताकि यूपी बीजेपी में नए संगठनात्मक बदलावों को सुनिश्चित किया जा सके। इस सबके बीच, संघ के सह सर कार्यवाह अरूण कुमार का लखनऊ दौरा भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अरुण कुमार शुक्रवार को लखनऊ में यूपी बीजेपी कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे और इन सभी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। उनके दौरे के बाद इन तमाम विषयों पर चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com