राज ठाकरे की शिवाजी पार्क से हुंकार, केंद्र-राज्य सरकार पर बोला हमला, युवाओं कहा- इंस्टाग्राम से बाहर निकलो

Raj Thackeray Speech: मनसे के स्थापना दिवस के अवसर पर शिवाजी पार्क की रैली में राज ठाकरे ने ईरान का पक्ष न लेने पर PM मोदी को चेतावनी दी। साथ ही महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर जमकर हमला बोला है।
raj-thackeray-slams-government-nashik-tantrik-case-reaction
राज ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Raj Thackeray MNS Gudhi Padwa Melava: गुड़ी पड़वा के अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई के दादर के छत्रपति शिवाजी पार्क मैदान में राज ठाकरे ने रैली को संबोधित किया। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से गठबंधन के बाद मनसे की यह पहली रैली थी। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ईरान-इजरायल युद्ध का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत ने ईरान का साथ न देकर बड़ी गलती की है। इसके नतीजे भविष्य में देखने को मिलेंगे और भारत को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने सरकार पर यह कहते हुए हमला बोला है कि युवाओं को मोबाइल के मनोरंजन में उलझा दिया गया है, ताकि सरकार से कोई सवाल पूछ न सके।

हमारे पीएम ने एक शब्द भी नहीं बोला

राज ने ईरान-इजरायल युद्ध पर कहा कि आज गैस की समस्या खड़ी हो गई है। तेल ईरान से आता था। ईरान हमें कच्चा तेल रुपये की करेंसी में दे रहा था। अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और ईरान पर हो रहे हमले के बारे में हमारे प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोला। ईरान कश्मीर के मुद्दे को लेकर हमेशा हमारे पक्ष में खड़ा रहा। ईरान कई वर्षों से भारत का साथ दे रहा है। ईरान पर जिस तरह से हमले हो रहे हैं। भारत को उसका साथ देना चाहिए था। इसका भविष्य में परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

महाराष्ट्र पर 11 लाख करोड़ का कर्ज

राज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के कार्यकाल में महाराष्ट्र पर 2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। अब राज्य पर कर्ज बढ़कर 11 लाख करोड़ रुपये हो गया है। तीन बार किसानों को कर्ज माफी दी जा चुकी है, फिर भी सबसे ज्यादा किसान आत्महत्याएं महाराष्ट्र में हो रहीं हैं। कोस्टल रोड आम लोगों के लिए नहीं बल्कि बाहरी लोगों के अंदर आने का रास्ता है। सभी शहरों की जमीनें जा रही हैं, अदानी जैसे लोग जमीने ले रहे हैं। हम सब गवाते जा रहे हैं। हम अपनी पहचान भूल गए है। जबकि हर राज्य अपनी भाषा और अस्तित्व को टिका रखा है।

इंस्टाग्राम से बाहर निकलो

राज ठाकरे ने कहा कि आज शहरों की हालत खराब हो गई है। कोई भी कहीं भी आकर इमारतें बना सकता है। किसी को भी किसी भी तरह की इमारत बनाने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन में हमें गुथ रखा है, ताकि लोग जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से सवाल न पूछे। एक विचित्र परिस्थिति में देश अटका हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन के इंस्टाग्राम से बाहर आओ। राज ने कहा कि हम महाराष्ट्र के लिए खड़े है। महाराष्ट्र को फिर वहीं गौरव दिलाने के लिए भविष्य में हम सत्ता में आएंगे।

बच्चे हो रहे लापता

राज ने कहा कि पूरे राज्य में ड्रग्स बिक रहा है। युवा ड्रग्स के शिकार हो रहे हैं। स्कूल-कॉलेज में ड्रग्स बेचे जा रहे हैं। बच्चे लापता हो रहे हैं। नवंबर दिसंबर में मुंबई में 86 बच्चे लापता हुए। मुंबई में हर साल 2 हजार से ज्यादा बच्चे लापता हुए हैं। राज्य में साढ़े चार से साढ़े पांच हजार बच्चे लापता हुए हैं। नई वेबसाइट महाराष्ट्र नेक्स्ट लॉन्च की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com