मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, 45 करोड़ का गांजा, सोना, हीरे जब्त

Mumbai Airport Drug Seized: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने 3 से 10 दिसंबर के बीच बड़ी कार्रवाई की है। 45 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा, सोना और हीरे जब्त किए गए हैं।
Mumbai International Airport
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Customs Department Action At Mumbai Airport: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई सीमा शुल्क विभाग (Custom Department) ने बड़ी सफलता हासिल की है। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि हाल ही में चलाए गए एक विशेष अभियान में 45 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा, सोना और हीरे जब्त किए गए हैं। इस मामले में कुल 12 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन से दस दिसंबर के बीच की गई कार्रवाई के दौरान 45 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित माल जब्त किया और कुल 12 यात्रियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए माल में हाइड्रोपोनिक गांजा, सोना और हीरे शामिल हैं।

विशेष सूचना पर 9 यात्रियों की गिरफ्तारी

कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने विशेष सूचना के आधार पर 9 यात्रियों को पकड़ा। इन यात्रियों से 37.26 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। सभी आरोपी यात्री बैंकॉक से विभिन्न उड़ानों से मुंबई पहुंचे थे। तस्करों ने मादक पदार्थों को छिपाने के लिए चालाकी का इस्तेमाल किया।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ प्रतिबंधित पदार्थ ट्रॉली बैग में छिपाया गया था, जिन पर किसी अन्य उड़ान के बैगेज टैग लगे थे। जबकि अन्य मादक पदार्थ इमली के गूदे जैसे दिखने वाले ढेलों में छिपाए गए थे। इन सभी नौ आरोपियों को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

बैंकॉक से आए तीन अन्य यात्री भी हिरासत में

एक अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाई में, कस्टम डिपार्टमेंट अधिकारियों ने बैंकॉक से आए तीन अन्य यात्रियों के पास से भी संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। इस खेप की कीमत करीब छह करोड़ रुपये आंकी गई है। इन तीनों यात्रियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

सोना और हीरे जब्त, तस्करी के मामले दर्ज

कस्टम डिपार्टमेंट के इस व्यापक अभियान में मादक पदार्थों के अलावा अन्य तस्करी के सामान भी जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि चार यात्रियों के पास से 1.51 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त, एक अन्य व्यक्ति से 87.75 लाख रुपये मूल्य के हीरे जब्त किए गए हैं। तस्करी के आरोपों के तहत इन लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई दिखाती है कि कस्टम डिपार्टमेंट हवाई अड्डों पर अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com