- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Airport Seizes Drugs Gold And Foreign Currency Worth Crores
तस्करी रोकने के लिए मुंबई एयरपोर्ट ने चलाया अभियान, करोड़ों का सामान किया जब्त, 2 गिरफ्तार
मुंबई में तस्करी की गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट, जोन-III के अधिकारियों ने अभियान चलाया था। यह अभियान खास 24 और 25 जनवरी के बीच एक अभियान चलाया गया था।
- Written By: प्रिया जैस

तस्करी के मामले में 2 गिरफ्तार (कंसेप्ट फोटो)
मुंबई: मुंबई में दिनों दिन तस्करी के मामले बढ़ते नजर आ रहे है। इसमें कभी विदेशी मुद्रा, सोना, ड्रग्स, अवैध मादक पदार्थ जैसी चीजें भी पकड़ी जा रही है। तस्करी के मामले बढ़ते देख मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम डिपार्टमेंट ने हाल ही में एक अभियान चलाया, जिसके तहत उन्हें सफलता भी हाथ लगी है।
तस्करी की गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए, मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट, जोन-III के अधिकारियों ने 24-25 जनवरी के बीच एक अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और करोड़ों की कीमत की अवैध ड्रग्स, सोना और विदेशी मुद्रा जब्त की।
करोड़ों का मादक पदार्थ जब्त
दो दिवसीय अभियान के दौरान, अधिकारियों ने एक ही मामले में लगभग 7.51 करोड़ रुपये मूल्य के 751 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किए। इसके अलावा, दो अलग-अलग मामलों में 86.68 लाख रुपये मूल्य का 1.16 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बढ़ती ईंधन कीमतों से गिग वर्कर्स परेशान, प्रति किलोमीटर 20 रुपये भुगतान की मांग तेज
उत्तर मुंबई में विकास कार्यों को रफ्तार, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और रोजगार केंद्रों की समीक्षा की
2782 करोड़ की Panvel Karjat Local Rail Corridor Project अंतिम चरण में, नवी मुंबई-कर्जत सफर होगा आसान
VN Desai Hospital में इलाज के साथ मरम्मत कार्य जारी, लीकेज और सुरक्षा पर उठे सवाल
इसके अलावा, एक मामले में 22.40 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा भी जब्त की गई। सफल अभियान के कारण इन अवैध गतिविधियों में कथित रूप से शामिल दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। सीमा शुल्क विभाग ने हवाई अड्डे पर तस्करी और अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं, तथा यह कार्रवाई विभाग की निरंतर सतर्कता और कानून को बनाए रखने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति से पांच करोड़ रुपये की कीमत का ‘एम्बरग्रीस’ (व्हेल की उल्टी) बरामद किया।
एम्बरग्रीस की तस्करी का मामला
इससे पहले व्हेल की उल्टी की तस्करी का मामला सामने आया था। आपको बता दें कि ‘एम्बरग्रीस’ एक ठोस और मोम जैसा पदार्थ है जो स्पर्म व्हेल से पाया जाता है। ये एम्बरग्रीस स्पर्म व्हेल की आंतों में उत्पन्न होता है। इसे अक्सर ‘‘फ्लोटिंग गोल्ड” कहा जाता है, क्योंकि महंगे परफ्यूम में इस्तेमाल होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी बहुत अधिक कीमत मिलती है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर ये बरामद किया। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, अपराध इकाई की टीम ने सोमवार को राबोडी इलाके में नजर रखी गई और संदेह के आधार पर 53 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mumbai airport seizes drugs gold and foreign currency worth crores
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
May 17, 2026 | 01:37 PMनागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा, प्लेटफॉर्म 3 पर आरपीएफ की कार्रवाई; गर्लफ्रेंड संग मिला गांजा तस्कर
May 17, 2026 | 01:35 PMबंगाल चुनाव का नागपुर पर असर, मानसून से पहले झटका; मजदूरों की कमी से सड़क और बिल्डिंग कार्य प्रभावित
May 17, 2026 | 01:26 PMलखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PMनागपुर में घर से 2.45 लाख की चोरी, दरवाजा खुला छोड़ अस्पताल गईं महिला, चोरों ने नकदी-जेवरात पर किया हाथ साफ
May 17, 2026 | 01:19 PMTMC में बड़ी बगावत! पूर्व मंत्री ने अभिषेक बनर्जी और SDPO के खिलाफ थाने में की शिकायत, खोले अंदरूनी राज
May 17, 2026 | 01:18 PMPune PMC में बाहरी एजेंसियों पर बढ़ती निर्भरता, विकास परियोजनाओं में करोड़ों का खर्च
May 17, 2026 | 01:17 PMवीडियो गैलरी

शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM














