मुंबईकर ध्यान दें! इस बड़े ब्रिज पर 3 महीने तक गाड़ियों की 'नो एंट्री', जानें कौन सा होगा नया रास्ता

Mumbai Traffic News: मुंबई के दादर के तिलक ब्रिज पर 12 मई 2026 तक भारी वाहनों पर सुबह 7 से रात 11 बजे तक बैन रहेगा। सायन-एलफिंस्टन ब्रिज कार्य के कारण ट्रैफिक डायवर्जन और नए रूट तय किए गए हैं।
Mumbai Tilak BridgeTraffic Ban
मुंबई का तिलक ब्रिज (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai Tilak BridgeTraffic Ban: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक ट्रैफिक की समस्या पर जल्द निजात मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मुंबई के सबसे ज्यादा आवागमन वाले व्यस्त पुलों में से एक दादर के तिलक ब्रिज पट 12 फरवरी से 12 मई, 2026 तक भारी गाड़ियों पर बैन लगा दिया गया है।

क्यों लिया गया निर्णय?

मुंबई के सायन ब्रिज और एलफिंस्टन ब्रिज के काम की वजह से लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है। मुंबई में कई ब्रिजों, मेट्रो रेल आदि कार्यों के चलते यह राज्य का सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम वाला शहर बन गया है। लोगों को घंटों ट्रैफिक से जूझना पड़ रहा है। मुंबई में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए इमरजेंसी गाड़ियों के लिए रास्ता साफ करने के लिए, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने दादर के तिलक ब्रिज पर भारी गाड़ियों पर तीन माह के लिए बैन लगा दिया है। बताया गया कि सुबह 7 बजे से रात 11 बजे के बीच इस ब्रिज से ट्रैवल, मिक्सर, डंपर, ट्रेलर और दूसरी भारी गाड़ियों की एंट्री नहीं होगी।

दादर माटुंगा में भारी जाम

एलफिंस्टन फ्लाईओवर और सायन रेलवे ब्रिज को फिर से बनाने का काम चल रहा है। इस वजह से, ठाणे और नवी मुंबई से आने वाले ट्रैफिक को धारावी और तिलक ब्रिज की तरफ मोड़ दिया गया है। इससे दादर और माटुंगा इलाकों में भारी जाम लग रहा है।

बदलेगा रूट

ईस्टर्न सबर्ब्स और नवी मुंबई से आने वाली गाड़ियों के लिए दूसरा रास्ता मुलुंड, मानखुर्द और नवी मुंबई से आने वाली गाड़ियां तिलक ब्रिज के बजाय सायन हॉस्पिटल जंक्शन से दाएं मुड़ेंगी। फिर वे सुलोचना शेट्टी मार्ग, कुंभारवाड़ा जंक्शन, कटारिया मार्ग, शोभा होटल, सावरकर रोड, चैत्यभूमि, सिद्धिविनायक मंदिर और अप्पासाहेब मराठे चौक होते हुए अपने गंतव्य पर जाएंगे।

परेल और लालबाग की ओर दूसरा दक्षिणी रास्ता

भारी गाड़ियों के लिए दादर TT ब्रॉडवे जंक्शन से हिंदमाता ब्रिज, परेल वर्कशॉप, लालबाग ब्रिज के नीचे, भारतमाता सिग्नल से गरम खाड़ा सिग्नल तक दाएं मुड़कर चिंचपोकली ब्रिज से आगे बढ़ सकते हैं। इसी तरह डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर रोड से उत्तर की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए भारी गाड़ियां तिलक ब्रिज की बजाय दादर TT सर्कल से माहेश्वरी सर्कल, अरोड़ा जंक्शन से सायन हॉस्पिटल, कुंभारवाड़ा जंक्शन, कटारिया ब्रिज, सावरकर रोड और सिद्धिविनायक मंदिर होते हुए जाएंगी।

सेना भवन से सायन के लिए रूट

सेना भवन से आने वाले ट्रैफिक के लिए सेना भवन, एल. जे. रोड, शोभा होटल, कटारिया रोड से कुंभारवाड़ा जंक्शन और सुलोचना शेट्टी मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुम्बई जिला के पालकमंत्री डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में आयोजित डीपीडीसी की बैठक में भी मुंबई की ट्रैफिक का मुद्दा उठा।

Navbharat Live
navbharatlive.com