-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mulund Dumping Ground Golf Course Controversy Bmc Bjp Protest
Mumbai: डंपिंग ग्राउंड पर गोल्फ कोर्स? सांसद संजय दीना पाटिल का भाजपा पर हमला
- Written By: अपूर्वा नायक
Mulund News: मुलुंड डंपिंग ग्राउंड की जगह गोल्फ कोर्स बनाने के मनपा प्रस्ताव का विरोध तेज हो गया है। सांसद संजय दीना पाटिल ने भाजपा पर जमीन हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है।

मुलुंड डंपिंग ग्राउंड (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुलुंड में स्वास्थ्य सेवाएं को बढ़ाने की जगह महानगरपालिका गोल्फ कोर्स बनाना चाहती है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना चाहिए, लेकिन इस पर मनपा का ध्यान नहीं है।
मनपा आयुक्त ने पर्यावरण रिपोर्ट को अंधेरे में रखकर मुलुंड डंपिंग ग्राउंड की जगह पर गोल्फ कोर्स की अनुमति दी है, लाखों रुपये की फीस लेकर सुपर-अमीरों के लिए मुलुंड में गोल्फ कोर्स लाने के पीछे भाजपा का असली मकसद क्या है।
इस को लेकर स्थानीय सांसद संजय दीना पाटिल के अलावा मध्यम वर्गीय लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की है। यहां के लोगों ने एक बार फिर इस फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरने का फैसला किया है और मांग की है कि इस जगह पर सभी सुविधाओं से लैस अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्कूल और कॉलेज बनाए जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
इस बीच, उत्तर-पूर्व मुंबई के सांसद संजय दीना पाटिल ने गंभीर आरोप लगाया है कि भाजपा गोल्फ कोर्स के नाम पर डंपिंग ग्राउंड की जगह को हड़पने की साजिश कर रही है।
मुंबई शहर का सारा कचरा उत्तर-पूर्व मुंबई के मुलुंड, कांजुरमार्ग और देवनार डंपिंग ग्राउंड में आता है, इन तीन डंपिंग ग्राउंड में से, मुलुंड और कांजुरमार्ग डंपिंग ग्राउंड बंद हो गए हैं, लेकिन सारा कचरा अभी भी देवनार में डंप किया जाता है। इस वजह से, इस इलाके में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उनके इलाज के लिए इस इलाके में सभी मॉडर्न सुविधाओं से लैस कोई हॉस्पिटल नहीं है।
घाटकोपर के अस्पताल की हालत हुई खराब
घाटकोपर के मातोश्री रमाबाई ठाकरे हॉस्पिटल की हालत बहुत खराब हो गई है और सभी आम लोगों को इलाज के लिए सायन या केईएम हॉस्पिटल जाना पड़ता है। पाटिल ने कहा कि हम मुलुंडकरों के साथ है।
अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्कूल और कॉलेज की जरूरत है। इस इलाके में कोई स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स नहीं है, लेकिन मुलुंड में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए रिजर्व जगह पर शिलान्यास किया, लेकिन 10 साल में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नहीं बना पाए।
मुलुंड ईस्ट में मिडिल क्लास की आबादी ज्यादा है। यहां हॉस्पिटल, कॉलेज और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जरूरी है। लोगों को सुविधाओं की जरूरत है।
– नीलांबरी भोसले, निवासी मुलुंड
ये भी पढ़ें :- Mumbai: ठाकरे परिवार को राहत, हाई कोर्ट ने संपत्ति मामले की याचिका खारिज की
मुलुंड निवासियों के लिए महाविद्यालय, अस्पताल, खेल मैदान या उद्यान, क्रीड़ा सकुल, आदि के निर्माण का प्रस्ताव अपेक्षित था। गोल्फ कोर्स का प्रस्ताव केवल अमीर नागरिकों के लिए किया गया प्रावधान है। सामान्य मुलुंडकरों को इस प्रकल्प से कोई लाभ नहीं होगा। इसलिए हम इसका विरोध करते हैं।
राजेश इंगले, मुलुंड
Mulund dumping ground golf course controversy bmc bjp protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














