- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Msrtc Shivneri Bus Service Expansion Maharashtra New Volvo Sleeper Coaches
महाराष्ट्र का सफर होगा अब और भी ‘शाही’: पूरे राज्य में दौड़ेंगी लग्जरी शिवनेरी बसें, स्लीपर कोच की भी एंट्री
Shivneri Bus Maharashtra: मुंबई-पुणे की लाइफलाइन कही जाने वाली 'शिवनेरी' बस सेवा अब पूरे महाराष्ट्र में विस्तार के लिए तैयार है। मंत्री प्रताप सरनाईक ने 200 नई वोल्वो बसों और स्लीपर कोच की घोषणा की।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने

शिवनेरी बस (सोर्स: सोशल मीडिया)
MSRTC New Volvo Buses: पिछले कई वर्षों से मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे की ‘शान’ कही जाने वाली एसटी की आधुनिक व आरामदायक ‘शिवनेरी’ बस अब पूरे महाराष्ट्र में चलेगी। ऐसी घोषणा राज्य के परिवहन मंत्री और एसटी निगम के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने की है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने कहा कि 200 नई तकनीक से लैस वोल्वो बसों की खरीद प्रक्रिया जारी है। इन बसों के एसटी के बेड़े में शामिल होते ही मुंबई–पुणे के अलावा अन्य प्रमुख शहरों के बीच भी शिवनेरी सेवा शुरू की जाएगी। इनमें नासिक-पुणे, पुणे-कोल्हापुर,नागपुर-चंद्रपुर,नागपुर-अमरावती, अकोला जैसे महत्वपूर्ण रूट शामिल हैं।
ई-शिवनेरी को भी मिल रहा प्रतिसाद
उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 में शुरू हुई शिवनेरी सेवा अपनी समयबद्धता, सुरक्षित सफर और बेहतरीन सीटिंग व्यवस्था के कारण खासकर उच्च मध्यमवर्गीय यात्रियों में लोकप्रिय है। अन्य बस सेवाओं की तुलना में किराया थोड़ा अधिक होने के बावजूद यात्रियों के निरंतर अच्छे प्रतिसाद के कारण यह सेवा शुरू से ही लाभ में रही है। दादर–स्वारगेट, बोरीवली–शिवाजीनगर और ठाणे–स्वारगेट जैसे मार्गों पर चल रही पर्यावरण अनुकूल ई-शिवनेरी बसों को भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
30 ‘स्लीपर शिवनेरी’ भी
नई 200 बसों में 30 स्लीपर बसें शामिल की जाएंगी। जिन मार्गों पर फिलहाल नॉन-एसी स्लीपर सेवा है, वहां ‘स्लीपर शिवनेरी’ शुरू कर लंबी दूरी के यात्रियों को अधिक आरामदायक और आधुनिक सफर का विकल्प दिया जाएगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि शिवनेरी सेवा का यह विस्तार केवल बसों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा को नया आयाम देना है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: रावणवाड़ी जलाशय में पलटी नाव, नागपुर के पर्यटक की डूबकर मौत
सुकड़ी (डाकराम) में ग्राम पंचायत पर दलित परिवार से भेदभाव का आरोप, अतिक्रमण नोटिस को लेकर की कार्रवाई पर सवाल
होली पर मध्य रेलवे का बड़ा धमाका: 862 स्पेशल ट्रेनों में 24 लाख यात्रियों ने किया सफर; देखें पूरी रिपोर्ट
Amravati News: धारणी में ह्यूमन मिल्क बैंक, अमरावती में IT पार्क के कार्य में तेजी
यह भी पढ़ें:- राज्यसभा चुनाव: BJP ने फिर चौंकाया! विनोद तावड़े और रामदास आठवले समेत महाराष्ट्र से इन 4 दिग्गजों को दिया टिकट
जारी रहेगी विशेष रियायत
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि एसटी बसों में महिला यात्रियों और 65 से 75 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है, जबकि 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए शिवनेरी की यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क है।
Msrtc shivneri bus service expansion maharashtra new volvo sleeper coaches
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Working Women के लिए बेहतरीन Tips, बिना टेंशन ऐसे संभालें न घर और ऑफिस के काम
Mar 04, 2026 | 04:55 PMICC T20I Ranking में अभिषेक शर्मा अब भी टॉप पर, साहिबजादा फरहान ने दूसरे पायदान पर लगाई छलांग
Mar 04, 2026 | 04:55 PMअमेरिका को भारी पड़ेगा ईरान से पंगा…US पर मंडराया हथियार खत्म होने का खतरा, होश उड़ा देगी पेंटागन की चेतावनी
Mar 04, 2026 | 04:49 PM“मांडवगण फराटा बांध में बड़े पैमाने पर जल रिसाव, किसानों में आक्रोश; प्रशासन को तुरंत मरम्मत के निर्देश”
Mar 04, 2026 | 04:46 PMBhandara News: रावणवाड़ी जलाशय में पलटी नाव, नागपुर के पर्यटक की डूबकर मौत
Mar 04, 2026 | 04:42 PMचैत्र का महीना हुआ शुरू, अगले एक महीने न खाएं ये चीजें, जानिए आपके भले की कुछ और जरूरी बातें
Mar 04, 2026 | 04:31 PMसुकड़ी (डाकराम) में ग्राम पंचायत पर दलित परिवार से भेदभाव का आरोप, अतिक्रमण नोटिस को लेकर की कार्रवाई पर सवाल
Mar 04, 2026 | 04:30 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM












