Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मुझे लगातार गालियां और धमकियां मिल रहीं’, पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत

Riya Ahir Cyber Cell Complaint: छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने आने वाली रिया अहीर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। ट्रोलिंग और चरित्र हनन का आरोप।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 27, 2026 | 02:43 PM

मुंबई पुलिस वैन रोकने वाली मॉडल रिया अहीर साइबर सेल पहुंचीं (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Riya Ahir Cyber Cell Mumbai Police: दादर के शिवाजी पार्क में आयोजित छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने हिम्मत दिखाकर चर्चा में आईं 27 वर्षीय मॉडल रिया अहीर ने अब महाराष्ट्र साइबर सेल का दरवाजा खटखटाया है। 22 जुलाई के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रिया ने आरोप लगाया है कि उन्हें इंटरनेट पर लगातार ट्रोलिंग, ऑनलाइन बुलिंग, मानहानि और चरित्र हनन की कोशिशों का सामना करना पड़ रहा है।

रिया ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए दोषी सोशल मीडिया यूजर्स और अकाउंट्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है।

ऑनलाइन गालियां दी जा रही है और चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं

अपनी आपबीती और पुलिस शिकायत के बारे में बात करते हुए रिया अहीर ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वर्ग द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। रिया ने कहा, “मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है। ऑनलाइन गालियां दी जा रही हैं और मेरे चरित्र पर घटिया सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल यह सब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हो रहा है, लेकिन भविष्य में यह गंभीर शारीरिक खतरे का रूप भी ले सकता है।”

सम्बंधित ख़बरें

Dharavi Redevelopment Project: 10 लाख लोगों के आशियाने पर संकट? जानिए क्यों अटका एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट?

सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म बांटने में भेदभाव: PM श्री के छात्रों को पूरा अनुदान, समग्र शिक्षा वालों को आधा

अमरावती में अकाउंट रेंटल रैकेट का पर्दाफाश, साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे बैंक खाते

250 करोड़ के साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा, आगरा पुलिस ने 25 हजार के इनामी स्क्रैब कारोबारी को दबोचा

रिया ने चिंता जताते हुए कहा कि वे नहीं चाहतीं कि इस तरह की दुर्भावनापूर्ण ट्रोलिंग और मानसिक उत्पीड़न की वजह से उनके माता-पिता को किसी तरह की सामाजिक या मानसिक परेशानी उठानी पड़े।

ये भी पढ़ें- CJP के बाद EJP? E20 जनता पार्टी का निर्माण, जानिए किसने बनाई पार्टी, क्या है मांग, पूरी जानकारी

पुलिस वैन रोकने से रातों-रात चर्चा में आई थीं रिया

उल्लेखनीय है कि मुंबई में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जाने लगी, तब रिया अहीर पुलिस वैन के सामने मजबूती से खड़ी हो गई थीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैला और रिया रातों-रात आंदोलन का सबसे चर्चित चेहरा बन गईं।

हालांकि जहां एक तरफ बड़ी संख्या में लोगों और छात्रों ने उनके इस कदम की सराहना की, वहीं दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक, अभद्र और मानहानिकारक पोस्ट करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्हें कानूनी कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

मुंबई पुलिस साइबर सेल ने शुरू की जांच

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर सेल को रिया अहीर की ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हो गई है और अधिकारियों ने प्राथमिक स्तर पर जांच शुरू कर दी है। रिया साइबर सेल के वरिष्ठ अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर सबूत सौंपेंगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया हैंडल और भद्दे कमेंट्स का सत्यापन (वेरिफिकेशन) करने के बाद कानूनी प्रावधानों के तहत संबंधित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Model riya ahir cyber cell complaint trolling harassment shivaji park protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 02:43 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.