-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mmrda Kpmg Infra Contract Management Meeting Mumbai
MMRDA को KPMG का साथ, मुंबई के इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में लागू होंगे ग्लोबल स्टैंडर्ड्स
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
MMRDA ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट और गवर्नेंस सुधार के लिए KPMG के साथ बैठक की। डिजिटल मॉनिटरिंग और ग्लोबल स्टैंडर्ड्स अपनाकर समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

एमएमआरडीए और केपीएमजी (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Infrastructure Projects Governance: मुंबई एमएमआर में संसाधनों के विकास पर कार्य कर रहे मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण को वैश्विक स्तर की ऑडिट एवं सलाहकार संस्था केपीएमजी की मदद मिलने वाली है।
एमएमआरडीए के वर्ल्ड-क्लास कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट फ्रेमवर्क को मजबूत करने के साथ विभिन्न प्रोजेक्ट को कम समय में पूरा करने आदि मुद्दों पर पर एक उच्चस्तरीय बैठक की गई।
गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर
- KPMG इंटरनेशनल के वरिष्ठ अधिकारियों ने मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी से मुलाकात की। बैठक में कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर गवर्नेंस के क्षेत्र में एडवांस्ड ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को अपनाने पर डिटेल में चर्चा की। KPMG इंटरनेशनल की ग्लोबल हेड इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ट्रांसपोर्ट, सुश्री लिसा केल्वे की उपस्थिति में हुई इस मीटिंग में KPMG इंडिया के पार्टनर एंड हेड मेजर प्रोजेक्ट्स एडवाइजरी सुनील वोरा भी शामिल हुए।
- मीटिंग में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के लिए ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चरिंग, रिस्क एलोकेशन, प्रोक्योरमेंट प्रोसेस में सुधार, परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग और डिस्प्यूट रेजोल्यूशन मैकेनिज्म के लिए एक फ्रेमवर्क बनाने पर फोकस किया गया। ट्रांसपोर्ट एवं इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम में KPMG के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए, डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम और एडमिनिस्ट्रेटिव कंट्रोल के ज़रिए कॉस्ट एस्केलेशन को काफी कम करने, समय पर काम पूरा करने, फाइनेंशियल डिसिप्लिन को मजबूत करने, इम्प्लीमेंटेशन एफिशिएंसी बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें :- उल्हासनगर में 17 संपत्तियां सील, बकाया कर नहीं चुकाने वालों पर मनपा की सख्ती
समय पर हो इम्प्लीमेंटेशन
कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम में इंटरनेशनल बेस्ट प्रैक्टिस को शामिल करने के MMRDA के कमिटमेंट पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे प्रोक्योरमेंट प्रोसेस में कॉम्पिटिशन बढ़ेगा, कॉन्ट्रैक्ट मॉनिटरिंग ज़्यादा असरदार होगी। ट्रांसफॉर्मेटिव रीजनल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का समय पर इम्प्लीमेंटेशन पक्का होगा।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
सम्बंधित ख़बरें
शिवाजी पार्क परिसर में आया भारी जनसैलाब, इन तस्वीरों में देखें ठाकरे ब्रदर्स क अभिनंदन मोर्चे की पूरी कहानी
केंद्र में जाएंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस? दिल्ली जाने की अटकलों पर खुद इंफ्रास्ट्रक्चर मैन ने तोड़ी चुप्पी
मैं खुश हूं कि उद्धव को खुशी मनाने का मौका मिला, सीएम देवेंद्र फडणवीस का ठाकरे के अभिनंदन मोर्चे पर करारा तंज
PMPML पर आर्थिक संकट गहराया: 1,610 करोड़ खर्च के मुकाबले सिर्फ 818 करोड़ आय, 300 करोड़ की बकाएदारी
Mmrda kpmg infra contract management meeting mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
Jul 26, 2026 | 03:40 PMछात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
Jul 26, 2026 | 03:37 PMक्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
Jul 26, 2026 | 03:35 PMमध्य प्रदेश में जुलाई के तीसरे हफ्ते में 3.3 इंच बारिश से सुधरे हालात, 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात
Jul 26, 2026 | 03:33 PMAmaal Mallik: पोस्ट डिलीट करने के बाद भी अपने आरोपों पर कायम अमाल, बोले- बेटा मुझसे तो औकात में ही रहना
Jul 26, 2026 | 03:32 PMपिंपरी में PMPML ई-बस सेवा बेहाल, तकनीकी खराबी से ट्रिप रद्द; रोजाना हजारों यात्री परेशान
Jul 26, 2026 | 03:31 PMशिवाजी पार्क परिसर में आया भारी जनसैलाब, इन तस्वीरों में देखें ठाकरे ब्रदर्स क अभिनंदन मोर्चे की पूरी कहानी
Jul 26, 2026 | 03:30 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM













