Mumbai Crime Branch की बड़ी कार्रवाई, तेलंगाना से गांजा तस्कर गिरफ्तार

5 crore Ganja Seized: मनपा चुनाव के बीच मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया। तेलंगाना से लाई गई करीब 5 करोड़ रुपये की गांजे की खेप जब्त की गई है।
Ganja recovered
गांजा बरामद (pic credit; social media)
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में महानगरपालिका चुनाव अपने चरम पर हैं। इसी बीच क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है।

अपराध शाखा ने तेलंगाना से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मनपा चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए ड्रग्स की तस्करी किए जाने की आशंका थी।

चालक गिरफ्तार

पुलिस ने तेलंगाना के महबूबनगर जिले के निवासी चालक चिन्ना टैगोर लक्ष्मण नायक को गिरफ्तार किया है, जो कार के जरिए ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी और उसके साथियों ने इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और ट्रैकिंग से बचने के लिए ऑपरेशन से महज 10 दिन पहले नए मोबाइल फोन और सिम कार्ड सक्रिय कराए थे।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि गांजे की यह खेप ओडिशा और तेलंगाना से लाई गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स किसके कहने पर मंगवाई गई थी और मुंबई-एमएमआर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी। अपराध शाखा का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com