MIFF में 17 पुरस्कारों की घोषणा, पोलैंड की ‘सिल्वर’ बनी सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री
Golden Conch Award: मुंबई में आयोजित 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF 2026) का भव्य समापन हुआ। महोत्सव में 17 पुरस्कारों की घोषणा की गई।
- Written By: आंचल लोखंडे
Mumbai Film Festival (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai International Film Festival: मुंबई में 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2026) का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर दुनिया भर के फिल्म निर्माता, कलाकार, उद्योग विशेषज्ञ और युवा रचनाकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। महोत्सव में डॉक्यूमेंट्री, लघु फिल्म और एनीमेशन फिल्मों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुल 17 पुरस्कार प्रदान किए गए।
‘सिल्वर’ को मिला गोल्डन कॉन्च पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री का प्रतिष्ठित गोल्डन कॉन्च पुरस्कार और 10 लाख रुपए की राशि पोलैंड की फिल्म ‘सिल्वर’ को प्रदान की गई। वहीं, ईरानी लघु फिल्म ‘अंडर द स्नो’ और जर्मन एनीमेशन फिल्म ‘मायाज सॉन्ग’ को अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में सिल्वर कॉन्च पुरस्कार मिले।
भारतीय फिल्मों ने भी बटोरीं उपलब्धियां
सर्वश्रेष्ठ भारतीय डॉक्यूमेंट्री का सिल्वर कॉन्च पुरस्कार ‘वाई’ को मिला, जबकि ‘स्मॉल क्लाउड्स’ को सर्वश्रेष्ठ भारतीय लघु फिल्म चुना गया। ‘आर्मस्ट्रॉन्ग फ्रॉम अंगलंमन टेम्पल स्ट्रीट’ को सर्वश्रेष्ठ भारतीय एनीमेशन फिल्म का सम्मान मिला।
सम्बंधित ख़बरें
सनातन साध्वी अखाड़ा महापरिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन, देशभर से साध्वी, संत और धर्माचार्य हुए शामिल
सीएम बनना है तो पार्टी करो बीजेपी में विलीन… शाह ने दिया शिंदे को ऑफर ! एडवोकेट असीम सरोदे का बड़ा दावा
‘शिक्षा विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव’, लिबर्टी गार्डन स्कूल का पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का ‘Operation All Out’ से एक ही रात में 2.32 करोड़ रुपये का माल हुआ जब्त
राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा यांच्या प्रमुख उपस्थितीत मुंबईत सात दिवसांपासून सुरु असलेला लघुपट, माहितीपट आणि अॅनिमेशन चित्रपटांचा १९ वा मुंबई आंतरराष्ट्रीय चित्रपट महोत्सव (MIFF २०२६) संपन्न झाला. pic.twitter.com/krsqyWuIsq — Governor of Maharashtra (@maha_governor) June 21, 2026
वैश्विक मंच बन चुका है ‘एमआईएफएफ’
समापन समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि एमआईएफएफ अब केवल एक फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि रचनात्मक उत्कृष्टता का वैश्विक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के “क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड” विजन के अनुरूप यह मंच भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक शक्ति को विश्व स्तर पर मजबूत कर रहा है।
ये भी पढ़े: ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला
रिकॉर्ड भागीदारी
एनएफडीसी के अनुसार, एमआईएफएफ 2026 के लिए दुनिया भर से 1,459 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। महोत्सव में 46 देशों की 346 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। समापन के साथ ही अब फिल्म प्रेमियों की नजरें अगले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और ‘एमआईएफएफ’ के आगामी संस्करण पर टिक गई हैं।
(इनपुट :जितेंद्र मल्लाह)
