ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला

MMRDA Eastern Freeway Extension Project: एमएमआरडीए ने ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना के डिजाइन और एलाइनमेंट में बदलाव कर 949 पेड़ों को बचाने का निर्णय लिया है। इससे मुंबई-ठाणे संपर्क मजबूत होगा।
MMRDA Eastern Freeway Extension Project
ईस्टर्न फ़्रीवे एक्सटेंशन प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

MMRDA Eastern Freeway Extension Project News: विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन कायम करते हुए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने 13।9 किलोमीटर लंबे ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना के डिजाइन और एलाइनमेंट में महत्वपूर्ण बदलाव कर 949 वृक्षों को नई जिंदगी देने का फैसला किया है।

इस बदलाव से मुंबई से समृद्धि महामार्ग तक निर्वाध संपर्क का मार्ग प्रशस्त होने के साथ-साथ मुंबई-ठाणे के बीच यातायात व्यवस्था को भी बड़ी राहत मिलेगी। संशोधित योजना के तहत सैकड़ों पेड़ बेचेंगे, जबकि सीमित संख्या में वृक्षों को ही हटाना पड़ेगा।

इससे पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचा विकास दोनों उद्देश्यों को एक साथ साधा जा सकेगा। एमएमआरडीए ने छेडानगर-घाटकोपर-आनंदनगर (ठाणे) ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। परियोजना के एलाइनमेंट और संरचना में तकनीकी संशोधन कर बड़ी - संख्या में पेड़ों को बचाने में सफलता हासिल की गई है।

कई विकल्पों का एमएमआरडीए ने किया अध्ययन

एमएमआरडीए ने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से परियोजना नियोजन के दौरान विभिन्न विकल्यों का अध्ययन किया। एलाइनमेंट में बदलाव के कारण सैकड़ों पेड़ों का संरक्षण संभव हो सका है। इसके अलावा नियमानुसार बड़े पैमाने पर प्रतिपूरक वृक्षारोपण भी किया जाएगा।

करीब 13.9 किलोमीटर लंबी यह ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना मुंबई और ठाणे के बीच संपर्क को और मजबूत बनाएगी परियोजना से सड़क क्षमता बढ़ेगी, यातायात जाम में कमी आएगी, यात्रा समय घटेगा और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। पूर्व उपनगर और ठाणे क्षेत्र के लाखों नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

परियोजना मार्ग पर कुल 1 हजार 655 पेड़ हैं मौजूद

  • परियोजना मार्ग पर कुल 1,655 पेड़ मौजूद है। प्रारंभिक योजना के अनुसार बड़ी संख्या में पेड़ों पर असर पड़ने की संभावना थी, लेकिन पर्यावरणीय प्रभाव को न्यूनतम रखने के लिए एमएमआरडीए ने परियोजना के एलाइनमेंट और डिजाइन में बदलाव किया, संशोधित योजना के तहत 949 पेड़ अपने स्थान पर सुरक्षित रहेंगे, जबकि 386 पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन किया जाएगा।
  • इसके परिणामस्वरूप केवल 320 पेड़ों को हटाने की आवश्यकता होगी। पर्यावरण और सौंदर्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले पिक ब्लॉसम वृक्षों के संरक्षण के लिए भी विशेष प्रयास किए गए है। परियोजना क्षेत्र में ऐसे कुल 178 वृक्ष है। इनमें से 127 वृक्ष यथास्थान सुरक्षित रखे जाएंगे और 13 वृक्षों का प्रतिरोपण किया जाएगा। इस तरह इस प्रजाति के केवल 38 वृक्ष ही प्रभावित होंगे।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com