मुंबई: भाभा अस्पताल में आज ओपीडी बंद, BMC MARD के समर्थन में उतरे रेजिडेंट डॉक्टर; जानें क्या है मामला
Maharashtra Doctors Protest: मुंबई के भाभा अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है। CCMP-BHMS प्रैक्टिशनर्स को MMC रजिस्ट्रेशन देने के विरोध में यह हड़ताल हो रही।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई के कुर्ला स्थित खान बहादुर भाभा अस्पताल (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Bhabha Hospital OPD Closed: मुंबई के कुर्ला वेस्ट स्थित खान बहादुर भाभा अस्पताल में आज रूटीन आउटपेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के समर्थन में यह बड़ा कदम उठाया गया है। इस संबंध में खान बहादुर भाभा अस्पताल एमएआरडी (KBBH MARD) ने बाकायदा अस्पताल प्रशासन को एक औपचारिक पत्र लिखकर अपनी ओपीडी सेवाएं बंद रखने की जानकारी दी है।
क्यों आंदोलन कर रहे हैं रेजिडेंट डॉक्टर्स?
एसोसिएशन ने पत्र के माध्यम से बताया है कि केबीबीएच एमएआरडी ने बीएमसी एमएआरडी द्वारा बुलाए गए आंदोलन के समर्थन में गुरुवार 6 अगस्त को अस्पताल में रूटीन आउटपेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। यह आंदोलन सीसीएमपी-क्वालिफाइड बीएचएमएस प्रैक्टिशनर्स को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (MAC) रजिस्ट्रेशन देने के प्रस्तावित कदम के कड़े विरोध में किया जा रहा है।
केबीबीएच एमएआरडी ने जारी पत्र में कहा है कि हमारा मानना है कि ऐसा प्रस्ताव आधुनिक चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण के स्थापित मानकों से समझौता करता है। महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की अखंडता और विश्वसनीयता को कमजोर करता है और मरीजों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
देश में 12 हजार स्कूल बंद, 40% छात्र छोड़ रहे पढ़ाई, विजय वडेट्टीवार ने शिक्षा नीति पर उठाए सवाल
‘तेज आवाज में गाने बजाना बना मौत का कारण’, मुंबई के विक्रोली में पिता और 14 साल के मासूम बेटे की हत्या
नासिक में बार-बार क्यों हिल रही ज़मीन? वैज्ञानिक अध्ययन के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम
महाराष्ट्र में लागू होगी सुपर 100 योजना: हर जिले के मेधावी छात्रों को मिलेगी JEE-NEET की फ्री कोचिंग
इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू, मरीजों को नहीं होगी परेशानी
केबीबीएच एमएआरडी ने आगे कहा कि हम प्रशासन को आश्वस्त करना चाहते हैं कि मरीजों के कल्याण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए सभी आपातकालीन और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी। जिसमें कैज़ुअल्टी, आपातकालीन सेवाएं, इंटेंसिव केयर यूनिट्स, लेबर रूम, आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर और अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए आपातकालीन देखभाल सहित अन्य सभी जरूरी और जीवन रक्षक सेवाएं शामिल हैं। आंदोलन के दौरान केवल रूटीन ओपीडी सेवाएं ही बंद रहेंगी।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं! MARD की हड़ताल से मेडिकल-मेयो में मची अफरा-तफरी; OPD में लगी लंबी कतारें
मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
एमएआरडी के प्रतिनिधियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि आंदोलन की आगे की दिशा मेडिकल समुदाय द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी। अगर कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है तो बीएमसी एमएआरडी अपने आंदोलन को और तेज करेगा।
साथ ही आधुनिक मेडिकल शिक्षा के मानकों को बनाए रखने, महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल की रजिस्ट्रेशन प्रणाली की विश्वसनीयता की रक्षा करने और मरीजों की देखभाल सुनिश्चित करने के व्यापक हित में संगठन और भी कड़े कानूनी और लोकतांत्रिक कदम उठाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
