Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में Muthoot Fincorp ने की धोखाधड़ी! सिटी कोतवाली थाने में अब तक 13 लोगों ने दी शिकायत

Muthoot Fincorp: अमरावती के मुथूट फिनकॉर्प शाखा पर धोखाधड़ी के आरोप के बाद 13 ग्राहकों ने शिकायत दर्ज कराई। बिना रसीद पैसे लेने, सोना कम लौटाने और वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों की पुलिस जांच जारी है।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Aug 06, 2026 | 12:20 PM

सिटी कोतवाली थानें में मुथूट फिनकॉर्प के खिलाफ शिकायत (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Muthoot Fincorp Amravati Fraud: अमरावती शहर के बस डिपो रोड स्थित मुथूट फिनकॉर्प की शाखा में लाखों रुपये की धोखाधड़ी होने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद गुस्साए 20 से 30 ग्राहकों ने मंगलवार को सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई। बुधवार को भी ग्राहकों ने थाने में आकर शिकायत दी है। दो दिनों में करीब 13 ग्राहकों ने शिकायत दी है।

वित्तीय गड़बड़ी के आरोप उल्लेखनीय है कि मुथूट फिनकॉर्प की शाखा पर दर्जनों ग्राहकों ने धोखाधड़ी और वितीय अनियमितताओं का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं में शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोग शामिल है। ग्राहको का आरोप है कि जब वे लोन की किस्त जमा करने जाते थे, तो कर्मचारी सर्वर डाउन है या अन्य तकनीकी कारणों का बहाना बनाकर पैसे ले लेते थे, लेकिन उन्हें कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी जाती थी।

गिरवी रखा गया सोना कम लौटाया

कई ग्राहकों ने आशंका जताई है कि उनके द्वारा गिरवी रखा गया सोना कम दिया गया है। कुछ ग्राहकों ने तो लोन की रकम और ब्याज देने के बावजूद उनका सोना वापस न देने का आरोप लगाया है। केवल ग्राहक ही नहीं, बल्कि शाखा के कर्मचारी भी इस जालसाजी का शिकार हुए हैं। ग्राहकों के भारी विरोध और हंगामे के बाद मुथूट फिनकोंपं के कुछ कर्मचारी भी सिटी कोतवाली थाना पहुंचे थे।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई: भाभा अस्पताल में आज ओपीडी बंद, BMC MARD के समर्थन में उतरे रेजिडेंट डॉक्टर; जानें क्या है मामला

Investment Fraud: संभाजीनगर में क्रिप्टो पर 7 लाख से 2 करोड़ बनाने का दिया लालच, दो किसानों से ठगे 14 लाख

देश में 12 हजार स्कूल बंद, 40% छात्र छोड़ रहे पढ़ाई, विजय वडेट्टीवार ने शिक्षा नीति पर उठाए सवाल

नासिक में बार-बार क्यों हिल रही ज़मीन? वैज्ञानिक अध्ययन के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम

कंम्पनी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं

इस मामले पुलिस ने बताया कि सिटी कोतवाली पुलिस थाने में 4 अगस्त को दर्ज शिकायतें अमरावती के विमको टॉवर स्थित शाखा मुकूट फिनकॉर्प लिमिटेड के विरुद्ध है। मुथूट फाइनेंस लिमिटेड के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं है। साथ ही बताया गया कि मुथूट फाइनेंस लिमिटेड और मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड दो अलग-अलग एवं स्वतंत्र कंपनियां है। इसलिए किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने या निष्कर्ष निकालने से पहले संबंधित कंपनी का नाम अवश्य जांच ले और किसी भी तरह के भ्रम से बचें।

यह भी पढ़ेः- Investment Fraud: संभाजीनगर में क्रिप्टो पर 7 लाख से 2 करोड़ बनाने का दिया लालच, दो किसानों से ठगे 14 लाख

जांच में जुटी पुलिस

सहायक पुलिस आयुक्त संजय खत्ताले ने कहा कि अब तक 13 लोगों ने शिकायत दी है। ग्राहकों ने शाखा के एक कर्मचारी के खिलाफ मुख्य रूप से शिकायत की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले की गहन जांच की जा रही है। सभी शिकायतों की जांच पूरी होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Muthoot fincorp amravati fraud 13 customers complaint police probe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 12:20 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Bank Loan Fraud
  • Bank Scam Case
  • Maharashtra News
  • Ministry of Finance
  • Scam Alert

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.