-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Meeting At Matoshree For Alliance Raj Uddhav Khaire Said Anil Parab Responsibility
राज से युति के लिए ‘मातोश्री’ पर हुई बैठक! अनिल परब को मिली बड़ी जिम्मेदारी, खैरे ने किया खुलासा
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: स्थानीय निकाय चुनाव के लिए राज और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन को लेकर आज मातोश्री में बैठक हुई। इस बैठक में अहम फैसले भी लिए गए। यूबीटी ने अनिल परब को बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी।

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी ‘शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ (यूबीटी) व राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के गठबंधन की अटकलें लगातार जोर पकड़ रही हैं। इन सबके बीच ‘यूबीटी’ के नेता व पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने राज-उद्धव के फिर साथ आने के संदर्भ में बड़ा खुलासा किया है। खैरे ने कहा है कि राज-उद्धव के बीच बात हो गई है और उद्धव ने यूबीटी की ओर से बात को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अनिल परब को सौंपी है।
सितंबर-अक्टूबर 2025 में संभावित मुंबई मनपा एवं अन्य निकाय चुनावों से पहले महाराष्ट्र में उद्धव और राज के साथ आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। खासकर उद्धव गुट इसके लिए ज्यादा उत्सुक नजर आ रहा है। इस पृष्ठभूमि में आपस में चर्चा से पहले दोनों भाई मनपा चुनाव पर मंथन के बहाने अपनी ताकत की समीक्षा कर रहे हैं।
युति को लेकर सकारात्मक
ऐसा दावा किया जा रहा है शनिवार को राज ठाकरे की ‘शिवतीर्थ’ पर ‘मनसे’ के पदाधिकारियों साथ बैठक और रविवार को उद्धव की ‘मातोश्री’ पर ‘यूबीटी’ के प्रमुख नेताओं, सांसदों, विधायकों एवं विभाग प्रमुखों के साथ बैठक इसी सिलसिले में हुई है। हालांकि, बैठक में शामिल मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि बैठक में राज से युति पर कोई चर्चा नहीं हुई लेकिन मनसे के साथ युति के प्रति हम सकारात्मक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
उन्होंने कहा कि बैठक में पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्थानीय स्तर पर घटनाक्रमों की समीक्षा की और अपने क्षेत्र के नागरिकों तक पहुंचने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहने के आदेश दिए हैं।
परिवार की तरफ से प्रयास
सूत्रों का दावा है कि दोनों भाइयों को साथ लाने के प्रयास पहले परिवार के लोग एवं पारिवारिक मित्रों के जरिए शुरू किए गए थे। लेकिन विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद राज और उद्धव ने भी इस बारे में गंभीरता पूर्वक सोचना शुरू किया था।
शिवसेना यूबीटी नेता और पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने कहा, “उद्धव-राज को एक साथ आना ही चाहिए। यदि दोनों भाई एक साथ आ गए तो वे भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। अब जो हुआ उसका अब शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद से जवाब देने का वक्त आ गया है।
‘हमें शिंदे नहीं चाहिए’, चंद्रकांत खैरे का कीर्तिकर पर तीखा पलटवार, बोले- बहुत परेशान किया
परप्रांतियों की दादागिरी के खिलाफ साथ आएं राज उद्धव
यूबीटी नेता पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा, “मुंबई में 2022 के बाद परप्रांतियों की संख्या में वृद्धि हो रही है और प्रवासियों की दादागिरी मराठी लोगों पर बढ़ने लगी है। कल्याण, डोंबिवली, भांडुप जैसी जगहों पर घटी घटनाओं में हम ऐसा देख चुके हैं। इसलिए, परप्रांतियों की दादागिरी खत्म करने के लिए मराठी लोगों को सशक्त बनाना जरूरी हो गया है। इसलिए दोनों भाइयों के एक साथ आने की जरूरत है।
Meeting at matoshree for alliance raj uddhav khaire said anil parab responsibility
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














