- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Rahul Gandhi Will Become Pm Before 2029 Congress Vijay Wadettiwar Claim
2029 से पहले PM बनेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता के दावे से सियासी भूचाल; गिरने वाली है मोदी सरकार?
Congress: कांग्रेस विधायक ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है। कांग्रेस विधायक ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि जल्द ही राहुल गांधी पीएम होंगे।
- Written By: प्रिया जैस

राहुल गांधी-विजय वडेट्टीवार-पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Bhandara News: भंडारा जिले में आने वाले दिन कांग्रेस के होंगे और 2029 से पहले ही राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री के रूप में नजर आएंगे। विधायक विजय वडेट्टीवार ने अपने मार्गदर्शन भाषण में कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि भ्रष्टाचारी महायुती सरकार के विफल कार्यों को जनता तक पहुंचाएं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें।
कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार के इस दावे के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया। 2029 से पहले राहुल गांधी के पीएम बनने के दावे के बीच सवाल यह उठ रहा है कि क्या केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपना तीसरा कार्यकाल नहीं पूरा करने वाली है?
वे कांग्रेस कमिटी भंडारा द्वारा आयोजित सत्कार समारोह एवं कार्यकर्ता बैठक में बोल रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से नवनियुक्त महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी जिया पटेल, महासचिव महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा जय डोंगरे, सचिव महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सत्कार समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलास्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक भी संपन्न हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Cyber Fraud: APK फाइल बनी जाल, हाई कोर्ट कर्मचारी को गैस कनेक्शन कटने के डर से ठगा
Nagpur Railway: पहली बार आयरन ओर लोडिंग में 176% उछाल, 102 ‘कवच’ टावर से बढ़ी सुरक्षा; 7 नई ट्रेनों की शुरुआत
Bachchu Kadu: पूर्व मंत्री बच्चू कडू पर हत्या की साजिश का आरोप, पेन ड्राइव में मिले सबूतों से मचा हड़कंप
High Court का महावितरण को झटका, कहा- बिना मौका दिए बिजली काटना मनमानी; 21 लाख का लगाया था जुर्माना
कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता व विधायक विजय वडेट्टीवार ने की। इस दौरान सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, पूर्व सचिव महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमोद तितीरमारे, महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष जयश्री बोरकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सांसद डॉ. पडोले ने कहा कि आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस को प्रथम क्रमांक पर लाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिद और मेहनत से जुटना होगा।
यह भी पढ़ें – कोका अभयारण्य में आज से जंगल सफारी शुरू, नए सीजन का आगाज, इको टूरिज्म से स्थानीयों को मिलेगा रोजगार
जनता आज सड़कों, नालियों, पेयजल और आवास जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। इन मुद्दों को लेकर आंदोलन खड़ा करना ही समय की मांग है। इस कार्यक्रम में भंडारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष धनराज साठवणे, भंडारा तालुका अध्यक्ष प्यारेलाल वाघमारे, मोहाडी तालुका अध्यक्ष राजेश हटवार, पूर्व नगरसेवक शमीम शेख, पृथ्वी तांडेकर, यश चवडे सहित कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Rahul gandhi will become pm before 2029 congress vijay wadettiwar claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे की नई फिल्म का ऐलान, जारी हुआ पहला लुक, अली अब्बास जफर करेंगे निर्देशन
Apr 03, 2026 | 01:49 PMMumbai Cyber Fraud: APK फाइल बनी जाल, हाई कोर्ट कर्मचारी को गैस कनेक्शन कटने के डर से ठगा
Apr 03, 2026 | 01:43 PMNagpur Railway: पहली बार आयरन ओर लोडिंग में 176% उछाल, 102 ‘कवच’ टावर से बढ़ी सुरक्षा; 7 नई ट्रेनों की शुरुआत
Apr 03, 2026 | 01:43 PMअय्याशी के आरोप या राजनीतिक साजिश? आर्मी चीफ को हटाने के बाद ट्रंप के निशाने पर काश पटेल, तुलसी भी रडार पर
Apr 03, 2026 | 01:39 PMबिना वजह उदासी और घबराहट कहीं थायराइड तो नहीं है जिम्मेदार? जानें कैसे हाईजैक हो रहा आपका दिमाग
Apr 03, 2026 | 01:35 PMBachchu Kadu: पूर्व मंत्री बच्चू कडू पर हत्या की साजिश का आरोप, पेन ड्राइव में मिले सबूतों से मचा हड़कंप
Apr 03, 2026 | 01:29 PMHigh Court का महावितरण को झटका, कहा- बिना मौका दिए बिजली काटना मनमानी; 21 लाख का लगाया था जुर्माना
Apr 03, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM










