-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Masterstroke Of Maharashtra Government Sc Commission Gets Status And Students Will Get Double Scholarship
महाराष्ट्र सरकार का मास्टरस्ट्रोक, SC आयोग को वैधानिक दर्जा और छात्रों को मिलेगा दोगुना वजीफा
- Written By: आंचल लोखंडे
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस बात को मंजूरी दी गई कि महाराष्ट्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग को अब वैधानिक दर्जा प्रदान किया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार का मास्टरस्ट्रोक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: सामाजिक न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अनुसूचित जातियों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस बात को मंजूरी दी गई कि महाराष्ट्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग को अब वैधानिक दर्जा प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय सामाजिक समावेश, अधिकार सुरक्षा और संस्थागत मजबूती की दिशा में एक निर्णायक पहल मानी जा रही है।
सिर्फ यही नहीं, बैठक में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए, जिनमें विशेष रूप से चिकित्सा और नर्सिंग छात्रों के वजीफे (विद्यावेतन) में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। राज्य सरकार के अनुसार, यह फैसला छात्रों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहन देगा।
वंचित तबकों को प्रत्यक्ष लाभ
यह बैठक सामाजिक न्याय, शिक्षा और वित्तीय सुधार के क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा देना जहां सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम है, वहीं छात्रों को मिलने वाली वजीफा बढ़ोतरी, राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहन देने का प्रयास है। इन निर्णयों से लाखों छात्रों और समाज के वंचित तबकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
गोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
मंत्रिमंडळ बैठकीतील महत्त्वाचे निर्णय @Dev_Fadnavis#Maharashtra #DevendraFadnavis #मंत्रिमंडळनिर्णय #CabinetDecision pic.twitter.com/g2DG2KpHyC — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 10, 2025
राज्य सरकार के प्रमुख निर्णय इस प्रकार
सामाजिक न्याय विभाग
महाराष्ट्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा दिया जाएगा।
इस फैसले को कानूनी रूप देने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा।
यह आयोग अब अधिक शक्तिशाली और जवाबदेह होगा, जिससे अनुसूचित जातियों की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।
चिकित्सा शिक्षा विभाग
सरकारी फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी पाठ्यक्रमों के छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
डिग्री कोर्स के छात्रों के वजीफे में 6 हजार 250 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि।
पोस्टग्रेजुएट छात्रों के वजीफे में 10 हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी।
बी.एससी. नर्सिंग के छात्रों को अब से 8 हजार रुपये प्रतिमाह का वजीफा मिलेगा, जिससे उन्हें शिक्षा के दौरान आर्थिक सहारा मिलेगा।
राज्य उत्पादन शुल्क विभाग
राज्य की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न शुल्कों में संशोधन किया गया है।
इस निर्णय से राज्य सरकार के राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
मानसून का समय से पहले आगमन, अब करवा दिया लंबा इंतजार, जानें कब होगी भारी बारिश
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं सामने
पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा, “यह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लिया गया दूरदर्शी निर्णय है, जो सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा मिलने से समाज के पिछड़े वर्गों को न्याय के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा।” विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस निर्णय का स्वागत तो किया, लेकिन सवाल भी उठाए।
फैसला स्वागत योग्य: बालासाहेब थोरात
“सरकार ने अच्छा फैसला लिया है, लेकिन यह भी देखना होगा कि आयोग को दी गई शक्तियों का वास्तव में क्रियान्वयन कितना प्रभावी होगा। सिर्फ दर्जा देने से काम नहीं चलेगा, ज़मीन पर बदलाव दिखना चाहिए।” कांग्रेस विधायक बालासाहेब थोरात ने कहा, “यह फैसला स्वागत योग्य है, लेकिन छात्रों के लिए जो वजीफे की राशि बढ़ाई गई है, वह पहले ही काफी कम थी। हमें देखना होगा कि यह वृद्धि पर्याप्त है या नहीं। साथ ही सभी छात्रों तक यह लाभ समय पर पहुंचे, इसकी निगरानी जरूरी है।”
Masterstroke of maharashtra government sc commission gets status and students will get double scholarship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














