मनोज जरांगे (कंसेप्ट फोटो, सोशल मीडिया)
बीड: संतोष देशमुख हत्याकांड पर बीड में आयोजित एक बैठक के दौरान मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्टेज पर बोलते समय उन्हें कुछ देर के लिए बेचैनी महसूस होने लगी। उन्होंने कुछ देर के लिए अपना भाषण रोक दिया, लेकिन जैसे ही उन्होंने फिर से भाषण देना शुरू किया। लेकिन वे ज्यादा देर भाषण नहीं दे पाए और स्टेज में बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि इस घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
इससे पहले मराठा एक्टिविस्ट मनोज जरांगे पाटिल ने कहा है कि देशमुख हत्या मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ भी मर्डर का केस दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि देशमुख हत्या प्रकरण में मुंडे का भी अहम रोल है लेकिन उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। मुंडे के इशारे पर सरपंच की हत्या की गई थी। इसलिए वे धारा 302 के तहत आरोपी बन जाते हैं। जरांगे ने बीजेपी विधायक सुरेश धस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार के कुछ प्रतिनिधियों ने देशमुख मामले में हस्तक्षेप किया और मुंडे को बचाया है।
महाराष्ट्र के बीड शहर में एक बैठक के दौरान मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल बीमार पड़ गए। उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उनका भाषण बीच में ही रोक दिया गया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
Beed, Maharashtra: Maratha activist Manoj Jarange Patil fell ill during a meeting in Beed city. His speech was interrupted as his health deteriorated, and he was immediately taken to the hospital. He is currently undergoing treatment pic.twitter.com/GYHtEc1lpx
— IANS (@ians_india) March 28, 2025
बीड में आज शिक्षक, प्रोफेसर, डॉक्टर, केमिस्ट, वकील, इंजीनियर और कर्मचारी संगठनों की एक सभा आयोजित की गई थी। इस बैठक के दौरान मनोज जरांगे के साथ मंच पर धनंजय देशमुख भी मौजूद थे। लेकिन भाषण शुरू करने के बाद जरांगे को अचानक बेचैनी महसूस होने लगी। जिसके कारण उन्होंने कुछ देर के लिए अपना भाषण रोक दिया। भाषण के बाद मनोज जरांगे को तुरंत एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इस सभा में संतोष देशमुख हत्याकांड पर चर्चा हुई। कई लोगों के भाषण सुनते हुए मनोज जरांगे बहुत भावुक हो गए। इसके बाद उन्होंने अपना भाषण शुरू किया। हालांकि, भाषण अभी चल ही रहा था कि मनोज जरांगे ने बीच में ही अपना भाषण रोक दिया और कहा कि वह एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कुछ देर रुककर फिर से अपना भाषण शुरू किया। जरांगे की हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जरांगे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।