चुनाव के बीच मनोज जरांगे का नासिक दौरा, दौरे पर सभी दलों की पैनी नजर, मराठा आरक्षण बना बड़ा मुद्दा

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल 1 जनवरी को नासिक दौरे पर रहेंगे। मनपा चुनाव के बीच उनका दौरा और बयान सभी राजनीतिक दलों के लिए अहम माने जा रहे हैं।
Amidst the elections, Manoj Jarange's visit to Nashik is drawing close attention from all political parties, as the Maratha reservation issue has become a major point of contention.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Nashik Municipal Election: नासिक मराठा आरक्षण के लिए राज्यव्यापी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे पाटिल 1 जनवरी को नासिक जिले के दौरे पर रहेंगे, वर्तमान में नासिक महानगरपालिका चुनाव का माहौल पूरी तरह गर्म है, ऐसे में जरांगे पाटिल का यह दौरा और उनके द्वारा दिए जाने वाले बयान राजनीतिक गलियारों में विशेष महत्व रख रहे हैं।

जरांगे पाटिल ने लगातार मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है, इसलिए चुनावी सरगर्मी के बीच उनके इस - दौरे पर सभी दलों की नजरें टिकी हैं।

नासिक: चुनावी माहौल में बढ़ी सरगर्मी

  • छावा भारत क्रांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विलास पांगारकर ने बताया कि मनोज जरांगे पाटिल सिन्नर तहसील के पांगरी स्थित हरि बाबा मंदिर के प्रांगण में आयोजित एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।
  • इस सम्मेलन के दौरान '21वीं सदी में भारत की भविष्य की दिशा' पर गंभीर चर्चा की जाएगी, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज बंधुओं को 'छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • महानगरपालिका चुनाव के प्रचार अभियान के बीच जरांगे पाटिल का दौरा राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
  • मराठा समाज के भीतर उनकी पकड़ को देखते हुए उम्मीदवार और राजनीतिक दल इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि वे आरक्षण और चुनाव को लेकर क्या भूमिका अपनाते हैं।
  • इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य समन्वयक विजय काकडे पाटिल, उत्तम मांढरे, राजेंद्र सोनवणे और नितिन पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी सक्रियता से जुटे हुए है। समाज के विभिन्न वर्गों से इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।
Navbharat Live
navbharatlive.com