-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Malad Rejoice International Mumbai School Conversion Controversy Police Case
मुंबई के रेजॉयस इंटरनेशनल स्कूल में धर्म परिवर्तन का मामला, विधानसभा में बोले पंकज भोयर- केस दर्ज, जांच जारी
- Written By: रूपम सिंह
Mumbai School News: मुंबई के मालाड स्थित रेजॉयस इंटरनेशनल स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान अंधविश्वास और धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। विधानसभा में सरकार ने जांच के आदेश दिए।

गृह राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Rejoice International School Controversy Pankaj Bhoyer: मुंबई के मालाड पश्चिम स्थित रेजॉयस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक प्रार्थना कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा में चर्चा हुई। गृह राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मामला
प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक अतुल भातखलकर सहित अन्य विधायकों ने यह मुद्दा उठाया। इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 मई 2026 को स्कूल में आयोजित प्रार्थना कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने उपस्थित लोगों के सिर पर हाथ रखकर बीमारियां ठीक करने और जीवन के दुख दूर करने जैसे दावे किए।
अंधविश्वास विरोधी कानून के तहत केस
सरकार के अनुसार, जांच के दौरान यह भी आरोप सामने आया कि शिकायतकर्ता को घर में देवी-देवताओं की तस्वीरें नहीं लगाने की सलाह दी गई थी। प्रारंभिक जांच में कार्यक्रम के अंधविश्वास को बढ़ावा देने से जुड़े पहलुओं पर संज्ञान लेते हुए मालाड पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र अमानवीय, अघोरी प्रथाएं एवं काला जादू (प्रतिबंध) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
200 करोड़ का भूमि विवाद व सुपारी किलिंग! एकनाथ निमगड़े मर्डर केस में बेटे ने CBI की जांच को बताया एकपक्षीय
गड़चिरोली के जारावंडी में ट्रैप कैमरे में कैद हुआ बाघ और तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
मुंबई मंत्रालय कैंटीन की बदहाली पर सरकार सख्त, भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए नियुक्त होगा महाप्रबंधक
इथेनॉल पेट्रोल विवाद: नागपुर में आंदोलनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, तहसील थाने में मामला दर्ज
यह भी पढ़ेः- मुंबई में दर्दनाक हादसा: नेहरू नगर के शमीम टावर में लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से 12 साल के मासूम बच्चे की मौत
जांच पूरी होने के बाद होगी कार्रवाई
गृह राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य कानून का निष्पक्ष पालन सुनिश्चित करना है।
स्कूलों के लिए जारी होंगे दिशा-निर्देश
सरकार ने यह भी कहा कि भविष्य में स्कूल परिसरों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने से रोकने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इन निर्देशों का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करना होगा।
Malad rejoice international mumbai school conversion controversy police case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Driving License Download: खराब हो गया है DL? घर बैठे फोन से अपना डिजिटल लाइसेंस ऐसे करें प्राप्त
Jul 19, 2026 | 02:24 PM1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
Jul 19, 2026 | 02:23 PM‘ईश्वर की शुक्रगुजार हूं… कैटरीना कैफ का इमोशनल पोस्ट वायरल, बेटे विहान पर लुटाया प्यार
Jul 19, 2026 | 02:20 PMसोनम वांगचुक के समर्थन में पन्ना में प्रदर्शन, युवाओं ने गांधी चौक पर उठाई शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 19, 2026 | 02:16 PMShare Market: टॉप 10 में से आधी कंपनियों की चांदी, मार्केट कैप में 1.54 लाख करोड़ का उछाल; TCS की बंपर कमाई
Jul 19, 2026 | 02:16 PM200 करोड़ का भूमि विवाद व सुपारी किलिंग! एकनाथ निमगड़े मर्डर केस में बेटे ने CBI की जांच को बताया एकपक्षीय
Jul 19, 2026 | 02:12 PMगड़चिरोली के जारावंडी में ट्रैप कैमरे में कैद हुआ बाघ और तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Jul 19, 2026 | 02:07 PMवीडियो गैलरी

राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM
कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM












