जेडएफडी अभियान का दिखा असर, नागपुर ग्रामीण बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, हादसे और मौतों की दुर्घटनाएं हुई कम

Nagpur Rural Police: नागपुर ग्रामीण में जनवरी-जून 2026 के दौरान सड़क हादसों और मौतों में उल्लेखनीय कमी आई है। जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान के चलते महाराष्ट्र में जिले को दूसरा स्थान मिला है।
Impact of the ZFD campaign visible: Nagpur Rural emerges as a model for road safety; accidents and fatalities have decreased.
नागपुर ग्रामीण पुलिस, सड़क सुरक्षा,प्रतीकात्मक तस्वीर (साेर्स: एआई फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Rural Police Road Safety: नागपुर ग्रामीण पुलिस ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए जनवरी से जून 2026 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों में बड़ी कमी दर्ज की है। महाराष्ट्र में सड़क हादसों में कमी लाने वाले जिलों में नागपुर ग्रामीण को दूसरा स्थान मिला है।

नागपुर जिले में सेव लाइफ फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और जिला पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की निगरानी में संचालित किया जा रहा है।

डेटा आधारित रणनीति से सड़क हादसों में बड़ी कमी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार के नेतृत्व में जिले में डेटा आधारित सड़क सुरक्षा रणनीति लागू की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जनवरी से जून 2026 के दौरान पिछले वर्ष जनवरी से जून 2025 तक की समान अवधि की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में 18 प्रतिशत, दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 23 प्रतिशत तथा घायलों की संख्या में 11 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

सिर्फ जून 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें तो जून 2025 की तुलना में सड़क हादसों में 33 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं घायलों की संख्या में 14 प्रतिशत और मौतों में 45 प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

नागपुर ग्रामीण में सड़क हादसों की स्थिति (जनवरी–जून)

वर्ष हादसे मौतें घायल
2025 530 250 566
2026 434 192 505

नागपुर शहर में सड़क दुर्घटनाएं (जनवरी–जून)

वर्ष हादसे मौतें घायल
2025 650 165 649
2026 547 121 561

सिटी में 16% घटे सड़क हादसे

एक और जहां ग्रामीण पुलिस ने सड़क हादसों में 18% की गिरावट दर्ज की यहीं सिटी पुलिस ने जनवरी से जून 2026 के दौरान पिछले वर्ष जनवरी से जून 2025 तक की तुलना में सड़क हादसों में 16% की गिरावट दर्ज की है।

इसी के साथ सड़क हादसों में होने वाली मौतों में भी कमी आई है। बता दे कि सिटी पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 27 प्रतिशत तथा घायलों की संख्या में 14 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com